Site icon Lahar Chakra

फाइलेरिया उन्मूलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ झारखंड का संकल्प है : डॉ इरफ़ान अंसारी

Jamtara : झारखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (आईडीए राउंड) की रविवार को शुरुआत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने जामताड़ा से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की. उन्होंने खुद दवा खाकर और अधिकारियों को खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया.

डॉ. अंसारी ने कहा कि यह सिर्फ एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ झारखंड बनाने की दिशा में एक मिशन है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद दवा खाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

यह अभियान 10 अगस्त से 9 जिलों – चतरा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, जामताड़ा, पलामू, लातेहार और दुमका – के 80 प्रखंडों में चलेगा. करीब 1.27 करोड़ लोगों को तीन प्रकार की फाइलेरिया रोधी दवाएं मुफ्त दी जाएंगी.

दवा वितरण कैसे होगा?

प्रशासन और विशेषज्ञों का सहयोग

इस कार्यक्रम की समीक्षा और निगरानी के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर योजनाएं बनाई गई हैं. जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन ने बताया कि अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के प्रयास तेज़ किए जा रहे हैं. इस मौके पर WHO, पीरामल स्वास्थ्य और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

Exit mobile version