Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»विधायक और मुखिया पति पर एफआइआर, 35 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप विधायक ने किया खारिज
    Crime

    विधायक और मुखिया पति पर एफआइआर, 35 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप विधायक ने किया खारिज

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस कर रही जांच : थाना प्रभारी   

    पलामू. गढवा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर मेराल थाने में एफआईआर दर्ज कराने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है. विधायक के अलावा तीसरटेटुका के मुखिया पति जगजीवन राम के विरुद्ध संजय कुमार चौबे ने कथित गाली गलौज करने, धमकी देने और 35 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप भी एफआईआर दर्ज कराई है. दोनों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है.

    संजय चौबे की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पेशका ऑफिस से बघेसर तक सड़क निर्माण कार्य करा रहे हैं. 27 दिसंबर की दोपहर लगभग ढाई बजे तीसरटेटुका पंचायत के मुखिया पति जगजीवन राम के मोबाइल से उनके पास फोन आया और वे पूछने लगे कि सीमेंट कम्पनी और विभाग से कोई जांच के लिए कोई आया था या नहीं? उनके हां कहने और आगे बातचीत होने के क्रम में गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, जो संभवतः उनकी बातें सुन रहे थे, उन्होंने फोन अपने हाथ में लेकर उन्हें गंदी गंदी गाली देने लगे और काम बंद करने की धमकी भी दी.

    संजय चौबे ने लिखा है कि पूर्व में भी विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी ने तीसरटेटुका मुखिया पति जगजीवन राम से बात करने के लिए कहा था. जगजीवन राम ने मुझसे मेरे जरिये बनाए जा रहे पेशका से बघेसर स्कूल तक रोड निर्माण कार्य का टेंडर राशि करीब सात करोड़ रूपये का पांच प्रतिशत यानी 35 लाख रूपये बतौर रंगदारी विधायक के पास जमा करने को कहा और मेरे मना करने पर सड़क निर्माण काम रोक देने और नहीं रोकने पर बर्बाद करने की धमकी दी थी.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    विधायक की ओर से काम बंद कराने की धमकी मिलने पर मैं सड़क निर्माण कार्य बंद कर दिया था. जगजीवन राम ने कई बार विधायक के नाम पर 35 लाख रूपये का डिमांड किया था. विधायक की ओर से पुनः फोन पर धमकी और गाली सुनकर मैं पूरी तरह टूट चुका हूं. मैं तथा मेरे परिवार के सभी सदस्य काफी अपमानित और डरा हुआ महसूस कर रहें हैं और दशहत में जी रहे हैं. इस अपमान और भयादोहन से तंग आकर मेरे दिमाग में कई बार आत्महत्या करने का विचार आ रहा है, क्योंकि इस समय मैं बड़े कर्ज में डूबा हुआ हूं. काम बंद करने के कारण आय पर संकट होने की स्थिति में मेरे पास आत्महत्या के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं रहेगा और इस हालत में इसकी पूरी जिम्मेवारी विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी की होगी.

    जगजीवन राम ने मुझे यह भी धमकी दी है कि विधायक का निर्देश है जिसका भी उनके क्षेत्र में काम चल रहा है उनसे पांच प्रतिशत ले रहे हैं, जो नहीं देगा उसको काम नहीं करने नहीं देंगे और हरिजन एक्ट का केस करा कर काम को जांच कराने के बहाने रोकवा देंगे. उग्रवादी के नाम पर मशीन में आग लगवा कर बर्बाद कर देंगे.

    संजय चौबे ने मुखिया पति जगजीवन व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी पर उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार के जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. संजय ने आवेदन के साथ फोन पर दी गई धमकी से संबंधित ऑडियो क्लिप भी पेन ड्राइव में दी है.

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    इस मामले में पूछे जाने पर थाना प्रभारी विष्णुकांत ने कहा कि संजय चौबे जरिये दिए गए आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर प्रोपर जांच की जा रही है. विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा है कि वह मामले में अनभिज्ञ हैं, जिस ऑडियो की बात की जा रही है, उसमें उनकी आवाज ही नहीं है. यह विरोधियों की साजिश है. साजिश के तहत मिमिक्री की गयी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    FIR against MLA and Mukhiya's husband MLA rejects allegation of demanding extortion of Rs 35 lakh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026

    JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

    June 24, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group