Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NTPC प्रकरण में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसर गिरफ्तार, मारपीट-धमकी देने का आरोप
    Breaking News

    NTPC प्रकरण में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसर गिरफ्तार, मारपीट-धमकी देने का आरोप

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribagh : बड़कागांव थाना क्षेत्र में एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोल माइंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुलिस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है. इन पर माइंस बंद कराने और ट्रांसपोर्टरों तथा वाहन चालकों के साथ मारपीट करने का आरोप है.

    घटना शनिवार की है, जब चट्टी बरियातू माइंस में कुछ लोगों ने जबरन काम बंद करवाया और वहां मौजूद लोगों के साथ हाथापाई की. मारपीट करने वालों की पहचान योगेंद्र साव के निजी बाउंसरों के रूप में हुई, जो हरियाणा के रहने वाले हैं. पुलिस ने पांचों को योगेंद्र साव के कार्यालय से गिरफ्तार किया, जहां उस समय खुद योगेंद्र साव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद थीं.

    पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी की कोल माइंस में पिछले कुछ दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है. आरोप है कि एनटीपीसी ने योगेंद्र साव की पत्नी निर्मला देवी की चिमनी भट्टा की चारदीवारी तोड़ दी थी, जिसके विरोध में आंदोलन जारी है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इसी आंदोलन के दौरान शनिवार को बाउंसरों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया. ट्रांसपोर्टरों की यूनियन ने इस संबंध में बड़कागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह कार्रवाई करते हुए पांचों बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया.

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है. इससे पहले भी पुलिस ने योगेंद्र साव के 8 समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accused of assault and threatening Five bouncers of former minister Yogendra Sao arrested in NTPC case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group