Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Police Disclosure: बिष्टुपुर में कपड़ा कारोबारी के घर डकैती में शामिल पांच अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े, सोने की चेन समेत कई सामान बरामद, पुलिस ने किया पूरे मामले का खुलासा
    Crime

    Jamshedpur Police Disclosure: बिष्टुपुर में कपड़ा कारोबारी के घर डकैती में शामिल पांच अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े, सोने की चेन समेत कई सामान बरामद, पुलिस ने किया पूरे मामले का खुलासा

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025Updated:January 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बिष्टुपुर के रिहायशी इलाके बागमती रोड में 19 जनवरी को कपड़ा कारोबारी रमेश कांवटिया के घर में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से सोने की चेन समेत कई सामान भी बरामद किया है. सावन देवगम की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर से चाकू बरामद किया है. सोनू बाग के साथ राजा महानंद और पवन बाग ने रेकी करने का काम किया था. गिरफ्तार होने वालों में मानगो का टेंपो चालक मिराज खान उर्फ बाबू, चाईबासा का सावन देवगम, बिष्टुपुर का सोनू बाग, बाराद्वारी का किशन बाग और राजा महानंद शामिल है.

    इस कांड में शामिल दो अपराधी अब भी फरार हैं. इस कांड का मास्टर माइंड साेनू बाग उर्फ रवि बाग है. उक्त जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में दी. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि सोनू सातिर अपराधी है. वह पहले भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. सबसे गौर करने वाली बात यह है कि जहां-जहां सोनू की मां नौकरानी का काम करती थी, वहां-वहां सोनू ने घटना को अंजाम दिया है. कारोबारी रमेश कांवटिया के घर पर भी सोनू की मां नौकरानी का काम करती थी. हालांकि कुछ दिन पहले उसने काम छोड़ दिया था.

    मां के काम छोड़ने के बाद सोनू ने कारोबारी के घर डकैती की योजना बनायी थी. वहीं कदमा में डॉक्टर के घर पर हुई 75 लाख की चोरी की घटना में सोनू का अहम रोल था. सोनू के दो साथी अब भी फरार हैं. सोनू ने पुलिस को बताया कि चेन वह खुद के पास रखा था. अन्य सामान को वह बेचने के लिए अपने एक साथी को दे दिया था. दरअसल, बिष्टुपुर के बागमती रोड में रविवार देर शाम पांच अपराधियों ने कपड़ा कारोबारी रमेश कांवटिया के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था. रमेश कांवटिया और उनकी पत्नी अंजू कांवटिया के साथ मारपीट कर आरोपियों ने अंजू की सोने की चेन, कंगन के अलावा चांदी के पूजा के सामान लेकर फरार हो गये थे. जिसकी कीमत करीब आठ से 10 लाख रुपये बतायी गयी थी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    सबसे पहले पुलिस ने टेंपो चालक को पकड़ा

    पुलिस ने घटना के बाद टीम बनाकर मामले की छानबीन शुरू की. सीसीटीवी कैमरे की मदद से टेंपो के बारे में जानकारी मिली. उसके बाद पुलिस ने उसके नंबर का पता लगाया. उसके बाद पुलिस ने मिराज को घर के पास से ही गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में मिराज ने डकैती की घटना में संलिप्तता स्वीकार की. मिराज से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बारी-बारी से सभी को गिरफ्तार किया.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    रमेश कांवटिया के घर के बारे में थी पहले से जानकारी

    एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 19 जनवरी को शहर में एक बड़े कलाकार का कार्यक्रम था. जिस कारण से बिष्टुपुर क्षेत्र में गाड़ियों का आवागमन भी काफी था. इस कारण से भी अपराधियों ने 19 जनवरी का दिन निर्धारित किया. एसएसपी ने बताया कि सोनू बाग अपनी मां को छोड़ने और लाने के लिये कभी-कभी कांवटिया के घर जाता था. रमेश कांवटिया और उनकी पत्नी सोनू से बातचीत भी करती थीं. जिस कारण सोनू को घर के बारे में पूरी जानकारी थी. करीब एक माह तक पूरी योजना बनाने के बाद सोनू ने 19 जनवरी को घटना को अंजाम दिया. सोनू व उसके साथी मिराज के टेंपो से मौके पर डकैती करने पहुंचे थे. अंजाम देने के बाद सभी उसी टेंपो से वहां से फरार हो गये थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Police Disclosure: Five criminals involved in the robbery at the house of a cloth merchant in Bistupur were caught by the police many items including gold chain were recovered police disclosed the whole case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group