Site icon Lahar Chakra

Coal Company के पांच कर्मचारियों ने Railway Syding में नौवीं कक्षा की छात्रा से किया गैंगरैप

Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग में 13 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उरीमारी थाना प्रभारी राथू उरांव ने बताया कि कथित घटना मंगलवार शाम उरीमारी थाना क्षेत्र के पोटांगा-परगार्धा इलाके में एक रेलवे साइडिंग (अतिरिक्त पटरी) के पास उस समय हुई, जब पीड़िता अपने दोस्त के भाई और उसके तीन मित्रों के साथ घर लौट रही थी।
उरांव ने कहा,हमने नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में एक कंपनी के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है।

उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया, “कथित घटना के दिन पीड़िता अपनी दोस्त के घर गई थी। शाम करीब 5:30 बजे उसकी दोस्त ने अपने भाई से पीड़िता को उसके घर छोड़ने के लिए कहा। लड़की का भाई अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पीड़िता को उसके घर छोड़ने जा रहा था, तभी आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।

आरोपियों को देख चारों लड़के डर के मारे पीड़िता को अकेला छोड़ वहां से भाग गए।” उरांव के मुताबिक, पांचों आरोपियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजन को आपबीती सुनाई।
उरांव के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया। उरांव के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वे स्थानीय कोयला कंपनी में काम करते हैं और घटना के दिन उन्होंने पीड़िता का पीछा किया तथा एक सुनसान जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Exit mobile version