Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
    Headlines

    शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है. आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ हुई थी. बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गिर गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली. पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, ब्रिटानिया, नेस्ले, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.08 प्रतिशत से लेकर 1.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे. दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, विप्रो, टेक महिंद्रा और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.87 प्रतिशत से लेकर 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे.

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,338 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी. इनमें से 1,439 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 899 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे. दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    बीएसई का सेंसेक्स आज 58.34 अंक की मजबूती के साथ 81,568.39 अंक के स्तर पर खुला. बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई. खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 81,602.11 अंक के स्तर तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 81,383.42 अंक तक गोता भी लगा दिया. बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 14.50 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 81,524.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 10.45 अंक की तेजी के साथ 24,620.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार चढ़ाव होने लगा. खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 24,649 अंक के स्तर तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर ये लाल निशान में 24,583.85 अंक तक गिर भी गया. बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 16.90 अंक की तेजी के साथ 24,626.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 1.59 अंक यानी 0.006 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 81,510.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी ने 8.95 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 24,610.05 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Flat trading in the stock market during the initia
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group