Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में संचालित फार्मेसी कॉलेजों की जांच में मिलीं खामियां, तीन को बंद करने की अनुशंसा
    Breaking News

    झारखंड में संचालित फार्मेसी कॉलेजों की जांच में मिलीं खामियां, तीन को बंद करने की अनुशंसा

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची.  झारखंड में संचालित ऐसे फार्मेसी कॉलेज जो फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के नॉर्म्स पूरे नही कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई के लिए जांच शुरू हो गयी है. आठ कॉलेजों की जांच में तीन को बंद करने की अनुशंसा की कमेटी ने की है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के निर्देश पर उप सचिव की अध्यक्षता में कमिटी गठित कर कॉलेजों की जांच करायी गयी थी.

    कमिटी द्वारा लगातार निरीक्षण व कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त जांच कमिटी ने 8 कॉलेजों में निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है, इनमें तीन कॉलेजों को बंद करने की अनुशंसा भी कमिटी ने की है.

    कमेटी द्वारा सौंपी रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि ये तीनों ऐसे कॉलेज हैं जिनमें पीसीआई के नॉर्म्स बिल्कुल भी पूरे नही किए जा रहे. इटकी रोड स्थित सिटी फार्मेसी कॉलेज में जांच के क्रम में फर्जी प्रिसिंपल की जानकारी मिली. वहीं, ओरमांझी के अर्णव कॉलेज ऑफ फार्मेसी में कम फैकल्टी मिले, जबकि कॉलेज का संचालन भाड़े की बिल्डिंग में हो रहा था. वहीं, ओरमांझी में ही संचालित विद्यापति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में भी फैकल्टी की संख्या कम थी. यहीं नहीं, कॉलेज में टेंट हाउस के सामान से लैब का निर्माण कराया हुआ मिला. अब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए इन कॉलेज को बंद करने की अनुशंसा की है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    जांच जारी, और भी कॉलेजों पर गिरेगी गाज

    स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिन 8 कॉलेजों की रिपोर्ट विभाग को सौंपी है उनकी जांच पूरी हो चुकी है. लेकिन कमेटी की जांच अब भी जारी है. दो से तीन दिन में कमेटी और भी 2-3 कॉलेजों की रिपोर्ट सौंपेगी. इसके अलावा एक से डेढ़ माह तक कमेटी लगातार विभिन्न कॉलेजों का औचक निरीक्षण करेगी. कमी मिलने पर कमेटी अपना मंतव्य विभाग को देगी, रिपोर्ट के आधार पर अपर मुख्य सचिव आगे का निर्णय लेंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इन कॉलेजों में हुआ निरीक्षण, जांच के बाद कार्रवाई का, निर्देश

    • बीआर अंबेडकर कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नगड़ी – जांच में मामूली कमी, सुधार के निर्देश.
    • साइन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, इरबा – कमी नहीं.
    • विद्यापति कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ओरमांझी – फैकल्टी की संख्या कम, लैब तक टेंट हाउस के सामान से बना मिला, बंद करने की अनुशंसा.
    • अर्णव इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, ओरमांझी – फैकल्टी न के बराबर, भाड़े के बिल्डिंग में संचालन, नॉर्म्स के अनुरुप लैब नहीं, बंद करने की अनुशंसा.
    • धनवंत्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ओरमांझी – फैक्ल्टी व लैब मौजूद, कोई कमी नहीं.
    • सिटी फार्मेसी कॉलेज, इटकी रोड – फर्जी प्रिंसिपल, नॉर्म्स के अनुरुप काफी कमियां, बंद करने की अनुशंसा.
    • स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बरियातू – संचालन योग्य पाया गया.
    • फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, इरबा – संचालन योग्य पाया गया, सभी तरह की सुविधाएं मिलीं.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Flaws found in the investigation of pharmacy colleges operating in Jharkhand recommendation to close three
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group