


नई दिल्ली. एपल की हाल ही में iPhone 17 की सीरीज लॉन्च के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी सेल भी शुरू होने वाली है, जहां Apple iPhones पर बड़ा डिस्काउंट मिलने की बात है. सेल में iPhone 16 Pro और 16 Pro Max पर शानदार डिस्काउंट मिल सकता है. पिछले साल लॉन्च हुए इन दोनों डिवाइस पर Flipkart की Big Billion Days Sale में बड़ा ऑफर सामने आयेगा. iPhone 16 Pro को ₹70000 से कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा वहीं 16 Pro Max को ₹90000 से भी कम कीमत में खरीदने का अवसर होगा. Flipkart ने शानदार डील्स का पहले ही खुलासा किया है.
फ्लिपकार्ट की बड़ी Big Billion सेल इस बार 23 सितंबर से शुरू हो रही है जिसमें iPhone 16 Pro और 16 Pro Max पर मिलने वाले डील्स की जानकारी कंपनी ने पहले ही दे दी है, जो जल्द ही सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. एपल ने 2024 में ये कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप iPhone मॉडल्स लॉन्च किए थे.
जहां प्रो मॉडल को 1 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन सेल में यह डिवाइस 69,999 रुपये में बिकेगा, जिसमें 5,000 रुपये का बैंक कार्ड ऑफर शामिल होगा. फिर भी, आपको एक साल पुराना iPhone Pro मॉडल उसकी रेगुलर प्राइस से 30,000 रुपये कम में मिलेगा. प्लेटफॉर्म ने यह नहीं बताया है कि लास्ट प्राइस में कोई एक्सचेंज डिस्काउंट भी शामिल है या नहीं, लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा.
इसी तरह का ऑफर iPhone 16 Pro Max पर भी मिलेगा जहां से आप इस डिवाइस को सिर्फ 90,000 रुपये में खरीद सकेंगे और इस डील में भी बैंक कार्ड ऑफर शामिल होगा. यानी आपको टाइटेनियम फिनिश वाला iPhone Pro Max 1 लाख रुपये से कम में मिलेगा और यह अपने आप में एक शानदार डील होगी.



