Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’
Headlines

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

News DeskBy News DeskOctober 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर की गई ‘बाप’ वाली टिप्पणी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपना अभियान तेज करते हुए एक गीत जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे क्योंकि जनता ने ‘‘उन्हें चुना‘‘ है। भाजपा के शीर्ष नेताओं से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने ‘एक्स’ और ‘इंस्टाग्राम’ जैसे सोशल मीडिया मंचों पर इस मुद्दे को लेकर पोस्ट साझा किए। इन पोस्ट में यह गीत साझा किया गया जिसमें मोदी की विभिन्न तस्वीरें दिखाई गई हैं।

भाजपा नेताओं संबित पात्रा, पीयूष गोयल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी अपने-अपने ‘एक्स’ खातों पर इस गीत का वीडियो साझा किया। गीत में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बार-बार कहा गया है, ‘‘मोदी कहीं नहीं जाएगा।

गीत के बोल हैं, ‘‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा, मोदी कहीं नहीं जाएगा। इसमें विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा गया है, ‘‘तुमने सोचा झुका दोगे, पर शेर नहीं झुकता, जनता का जो साथ है, वो कभी नहीं रुकता। विपक्ष पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए गीत में कहा गया है, ‘‘तुम गाली पे गाली दो, वो काम दिखाता है, सपनों के भारत को वो आगे बढ़ाता है। गीत में कहा गया है, ‘‘कान खोल कर सुनो, ये देश मोदी का है, मोदी कहीं नहीं जाएगा। मोदी के खिलाफ खरगे की विवादास्पद टिप्पणी के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

दोनों दल एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए वीडियो, ग्राफिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार सामग्री साझा कर रहे हैं। रविवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान जब एक व्यक्ति ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे’’ तो खरगे ने जवाब दिया, ‘‘मोदी का बाप भी जाएगा। उनकी इस टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया था। खरगे ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।

इस बीच, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया खाते पर राहुल गांधी का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर देश में ‘‘वोट चोरी’’ में शामिल होने का आरोप लगाया। गांधी ने कहा कि ये लोग जनता से डरे हुए हैं और अंततः पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी के सामने सबूत रख दिए हैं और ये लोग कहीं भाग नहीं सकते।

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र की सरकारों पर वोट चोरी का आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि पार्टी इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराएगी, उनकी पोल खोलेगी और उन्हें जेल भिजवाएगी।
दोनों दलों के बीच यह जुबानी जंग ऐसे समय में तेज हुई जब विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की एक नवंबर को रामलीला मैदान में ‘दिल्ली चलो’ रैली प्रस्तावित है।

गठबंधन ने ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ इसे अपनी ‘‘सबसे बड़ी’’ रैली बताया है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की यह रैली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ उसके विरोध प्रदर्शनों की श्रृंखला का हिस्सा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group