Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»भारत सबसे से ज्‍यादा विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला दुनिया का चौथा देश, 700 अरब डॉलर के पार पहुंचा भंडार
    Headlines

    भारत सबसे से ज्‍यादा विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला दुनिया का चौथा देश, 700 अरब डॉलर के पार पहुंचा भंडार

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2024Updated:October 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    मुंबई/नई दिल्ली. देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार रिकॉर्ड 700 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है. इसमें लगातार 7वें हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज की गई है. विदेशी मुद्रा भंडार में ये वृद्धि आरबीआई की डॉलर खरीदने और वैल्यूएशन में बढ़ोतरी की वजह से आई है. इसके साथ ही अब भारत चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद 700 अरब डॉलर से ज्‍यादा विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है.

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 सितंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान 12.588 अरब डॉलर बढ़कर 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.84 अरब डॉलर बढ़कर 692.30 अरब डॉलर रहा था. यह जुलाई 2023 के मध्य के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि है.

    Chaibasa: चाईबासा-टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ घोषित किया गया, प्रतिमा का भी हुआ भव्य अनावरण

    आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 10.47 अरब डॉलर बढ़कर 616.15 अरब डॉलर हो गई. 27 सितंबर को समाप्त हफ्ते में स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य भी 2.18 अरब डॉलर बढ़कर 65.79 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इसी तरह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 80 लाख डॉलर बढ़कर 18.55 अरब डॉलर हो गया. हालांकि, इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 7.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.39 अरब डॉलर रहा.

    ..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Forex reserves crossed $700 billion for first time
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: चाईबासा-टाटा बाईपास चौक का नाम बदलकर ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ घोषित किया गया, प्रतिमा का भी हुआ भव्य अनावरण

    August 5, 2026

    ..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर

    August 5, 2026

    Jamshedpur: Tata Steel UISL ने सोनारी ग्वाला बस्ती के पास एसबीआई बैंक के सामने से हटाया अतिक्रमण, लंबे समय से चल रही थी दुकान

    August 5, 2026
    Recent Post

    Saraikela: सरायकेला के सीनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, चचेरा भाई ने 6 साल की बहने से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Jamshedpur: साकची का जुबली पार्क गोलचक्कर अब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा, झामुमो नेताओं ने लगाया शिलापट्ट

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group