


Ranchi : झारखंड कांग्रेस में वरिष्ठ नेता और पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा का शनिवार अहले सुबह निधन हो गया. वे रांची के सेंटेविटा हॉस्पिटल में इलाजरत थे. उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.
बेंजामिन लकड़ा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सक्रिय सदस्य थे. उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया. पूर्व महालेखाकार के रूप में उनकी विशेषज्ञता पार्टी के वित्तीय मामलों में उपयोगी रही. झारखंड के आदिवासी समुदाय से आने वाले लकड़ा ने युवाओं और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर हमेशा आवाज बुलंद की.



