Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Tata Cummins प्रबंधन ने मारपीट के एक मामले में की कड़ी कार्रवाई, TC Employees Union के पूर्व सहायक सचिव चंद्रभूषण बर्खास्त
    Jamshedpur

    Tata Cummins प्रबंधन ने मारपीट के एक मामले में की कड़ी कार्रवाई, TC Employees Union के पूर्व सहायक सचिव चंद्रभूषण बर्खास्त

    News DeskBy News DeskFebruary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा कमिंस कंपनी प्रबंधन ने मारपीट के एक मामले में टीसी कर्मचारी यूनियन के पूर्व सहायक सचिव चंद्रभूषण पांडेय को गुरुवार को बर्खास्त कर दिया. दोपहर में कंपनी प्रबंधन की ओर से बर्खास्ती का पत्र चंद्रभूषण पांडेय को सौंप दिया गया. टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में मारपीट के मामले में चंद्रभूषण पांडेय टीसी कर्मचारी यूनियन के दूसरे पूर्व पदाधिकारी हैं, जिन्हें कंपनी प्रबंधन ने बर्खास्त किया है. दिसंबर 2019 में मारपीट के एक मामले में प्रबंधन ने यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण सिंह को भी बर्खास्त कर दिया था.

    अरुण सिंह की बर्खास्तगी के मामले में टाटा कमिंस कंपनी के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक, प्लांट हेड सहित शीर्ष 11 अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में मामला चल रहा है. स्वयं श्रम विभाग ने प्रबंधन के अधिकारियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दायर किया था. प्रबंधन की इस कार्रवाई पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं. कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है. चंद्रभूषण पांडेय कंपनी के एटीपी विभाग में कार्यरत थे. पहली बार 2015 में कमेटी मेंबर चुने गये. साल 2018 में वे सहायक सचिव चुने गये. तीसरी बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा.

    पिछले साल जनवरी में टीसी कर्मचारी यूनियन के कमेटी मेंबरों के व्हाट्सएप ग्रुप में चंद्रभूषण पांडेय, राजू मूर्ति तथा हरीश सुनानी ने किसी मामले पर टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी पर पहले फ्लोर शॉप में तीनों के बीच बहस हुई. चंद्रभूषण पांडेय पर आरोप लगा कि उसने बहस के दौरान राजू मूर्ति के साथ मारपीट की. प्रबंधन को इस घटना की सूचना मिली. प्रबंधन ने राजू मूर्ति तथा हरीश सुनानी से शिकायत करने को कहा, लेकिन दोनों ने शिकायत दर्ज नहीं करायी.

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, सभी मंडलों में निकला मशाल जुलूस, 3 जुलाई के बंद को सफल बनाने की अपील

    प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज आदि से घटना को देखा. जिसके बाद चंद्रभूषण पांडेय को चार्जशीट और यूनियन के सहायक सचिव राजू मूर्ति तथा पूर्व कमेटी मेंबर हरीश सुनानी को शो-कॉज किया था. इसी मामले में गुरुवार को कंपनी ने चंद्रभूषण पांडेय को बर्खास्त कर दिया.

    चंद्रभूषण पांडेय पर भले ही मारपीट का आरोप है, लेकिन किसी कर्मचारी ने इसकी लिखित शिकायत प्रबंधन से नहीं की है. क्योंकि पहले ही कंपनी परिसर के बाहर हुए मारपीट के एक मामले में प्रबंधन ने पूर्व महामंत्री अरुण सिंह को बर्खास्त कर दिया था. पूर्व की घटना को देखते हुए किसी ने मामले में पार्टी बनने से इंकार कर दिया था.

    Seraikella -Kharsawan:  छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर सहिया कर्मियों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    former assistant secretary of TC Employees Union Chandrabhushan dismissed Tata Cummins management took strict action in a case of assault
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, सभी मंडलों में निकला मशाल जुलूस, 3 जुलाई के बंद को सफल बनाने की अपील

    July 2, 2026

    Seraikella -Kharsawan:  छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर सहिया कर्मियों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सरयू राय के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, सभी मंडलों में निकला मशाल जुलूस, 3 जुलाई के बंद को सफल बनाने की अपील

    July 2, 2026

    Seraikella -Kharsawan:  छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर सहिया कर्मियों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सरयू राय के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

    July 2, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सरायकेला-खरसावां के नए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संभाली कमान, गुरुवार को किया आदित्यपुर थाना का निरीक्षण

    July 2, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में घर में दिनदहाड़े चोरी, गुलगुलिया गैंग ने वारदात को अंजाम दिया, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group