Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड के विश्रामपुर से 4 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता ददई दुबे का दिल्ली में निधन, गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस
    Breaking News

    झारखंड के विश्रामपुर से 4 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता ददई दुबे का दिल्ली में निधन, गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025Updated:July 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद ददई दुबे का गुरुवार को निधन हो गया. उनकी आयु 80 वर्ष थी और वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे. उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था.

    ददई दुबे का जन्म 1945 में गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के चोका गांव में हुआ था. उन्होंने 1973 से 1985 तक बलियारी पंचायत के मुखिया के रूप में काम किया. राजनीतिक सफर की शुरुआत 1980 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में की, लेकिन वह चुनाव हार गए.

    1985 में कांग्रेस टिकट पर विश्रामपुर से पहली बार विधायक बने. 1990 में दोबारा विधायक बनने के बाद एकीकृत बिहार में श्रम मंत्री बने. 2000 और 2009 में भी विश्रामपुर से विधायक चुने गए. 2004 में धनबाद से सांसद रहे. झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री का पद भी संभाला.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    मजदूर संगठन इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे ददई दुबे मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए जाने जाते थे. सीसीएल के राजहरा कोलियरी में 315 लोगों को नौकरी दिलवाई. विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों में कभी कमीशन नहीं लिया.

    उनके तीन बेटों में से बड़े बेटे का पहले ही निधन हो चुका था. सीसीएल में उनका नाम अधिकारियों में खौफ पैदा करता था. मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए वह कभी समझौता नहीं करते थे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया

    इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने ददई दुबे के निधन पर अपने X हेंडल पर लिखा- झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहते हुए स्व ददई दुबे जी लोगों के हक-अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे. उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    breathed his last at Gangaram Hospital died in Delhi Former minister Dadai Dubey who was four-time MLA from Vishrampur in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group