Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Former ‘SDO’ Arrest: हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार रांची से गिरफ्तार, पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का है आरोप
    Breaking News

    Former ‘SDO’ Arrest: हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार रांची से गिरफ्तार, पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का है आरोप

    News DeskBy News DeskFebruary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद एसडीओ को पुलिस हजारीबाग सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत करेगी. आरोपी एसडीओ पिछले एक माह से फरार थे. एसडीओ की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किया था. इसी आधार पर हजारीबाग पुलिस ने तत्कालीन एसडीओ को गिरफ्तार किया है. हजारीबाग लोहसिंहना थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार की गिरफ्तारी को लेकर उनके परिवारवालों पर लगातार दबाव बनाये हुए थे. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एसडीओ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर छिपे हुए हैं. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार होटल बदल रहे थे. रविवार की शाम सात बजे सदर एसडीओ सड़क पर घूम रहे थे, इसी दौरान उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

    थाना प्रभारी ने बताया कि तत्कालीन एसडीओ पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक माह से मोबाइल से दूरी बना लिया था. जिसके कारण पुलिस को उनके एग्जैक्ट लोकेशन पता नहीं चल पा रहा था. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एसडीओ को उनके दोस्त और परिजन मदद कर रहे थे.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    यह है आरोप
    26 दिसंबर 2024 की सुबह झील परिसर स्थित एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में उसकी पत्नी अनिता कुमारी गंभीर रूप से झुलस गयी थी. इलाज के लिए तत्काल उसे हजारीबाग के आरोग्यं अस्पताल ले जाया गया. वहां से अनिता कुमारी को बोकारो अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया था. 28 दिसंबर की अलसुबह रांची स्थित देवकमल अस्पताल में अनिता कुमारी की मौत हो गयी .इस संबंध में मृतका के भाई राजकुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accused of killing his wife by burning her alive. former SDO Arrest: Former Hazaribagh SDO Ashok Kumar arrested from Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group