Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Founder’s Day: टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पहुंचे रांची, सीएम हेमंत से मिले, बोले-टाटा स्टील जमशेदपुर संयंत्र में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
    Breaking News

    Founder’s Day: टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पहुंचे रांची, सीएम हेमंत से मिले, बोले-टाटा स्टील जमशेदपुर संयंत्र में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi इस्पात उत्पादक टाटा स्टील झारखंड के जमशेदपुर संयंत्र में उन्नत ग्रेड के इस्पात के विकास के लिए 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को यह जानकारी दी। चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टी. वी. नरेंद्रन के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि टाटा समूह द्वारा विकसित यह उन्नत इस्पात प्रौद्योगिकी अन्य इस्पात विनिर्माताओं के लिए भी लाभकारी होगी। उन्होंने कहा, “टाटा स्टील झारखंड में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश कर उन्नत हरित इस्पात प्रौद्योगिकी विकसित करेगी। यह प्रौद्योगिकी कम-कार्बन उत्पादन पर आधारित है।

    इसके अलावा, टाटा मोटर्स भी जमशेदपुर संयंत्र में हाइड्रोजन-चालित ट्रक के विकास में निवेश करेगी। चंद्रशेखरन ने कहा कि हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक में निवेश रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है और इसका दायरा घरेलू एवं वैश्विक कंपनियों के लिए बड़ा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन के सुझाव पर टाटा समूह झारखंड के समग्र विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं की पड़ताल करने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल भी गठित करेगा।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन शाम में जुबिली पार्क में भव्य लाइटिंग का उद्घाटन करेंगे. इसके के साथ संस्थापक दिवस समारोह की शुरुआत होगी, संस्थापक दिवस समारोह में शामिल होने के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन रांची पहुंच गये हैं। उन्होंने जमशेदपुर पहुंचने से पहले वे रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस बैठक में टाटा स्टील के सीईओ व एमडी टी.वी. नरेंद्र भी मौजूद रहे।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 crore in Jamshedpur plant 000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी Founder's Day: Tata Group Chairman N Chandrasekaran arrives in Ranchi Founder's Day: टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पहुंचे रांची meets CM Hemant says Tata Steel will invest Rs 11 बोले-टाटा स्टील जमशेदपुर संयंत्र में 11 सीएम हेमंत से मिले
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group