Site icon Lahar Chakra

Founder’s Day: टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पहुंचे रांची, सीएम हेमंत से मिले, बोले-टाटा स्टील जमशेदपुर संयंत्र में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Ranchi इस्पात उत्पादक टाटा स्टील झारखंड के जमशेदपुर संयंत्र में उन्नत ग्रेड के इस्पात के विकास के लिए 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को यह जानकारी दी। चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टी. वी. नरेंद्रन के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि टाटा समूह द्वारा विकसित यह उन्नत इस्पात प्रौद्योगिकी अन्य इस्पात विनिर्माताओं के लिए भी लाभकारी होगी। उन्होंने कहा, “टाटा स्टील झारखंड में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश कर उन्नत हरित इस्पात प्रौद्योगिकी विकसित करेगी। यह प्रौद्योगिकी कम-कार्बन उत्पादन पर आधारित है।

इसके अलावा, टाटा मोटर्स भी जमशेदपुर संयंत्र में हाइड्रोजन-चालित ट्रक के विकास में निवेश करेगी। चंद्रशेखरन ने कहा कि हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक में निवेश रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है और इसका दायरा घरेलू एवं वैश्विक कंपनियों के लिए बड़ा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन के सुझाव पर टाटा समूह झारखंड के समग्र विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं की पड़ताल करने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल भी गठित करेगा।

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन शाम में जुबिली पार्क में भव्य लाइटिंग का उद्घाटन करेंगे. इसके के साथ संस्थापक दिवस समारोह की शुरुआत होगी, संस्थापक दिवस समारोह में शामिल होने के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन रांची पहुंच गये हैं। उन्होंने जमशेदपुर पहुंचने से पहले वे रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस बैठक में टाटा स्टील के सीईओ व एमडी टी.वी. नरेंद्र भी मौजूद रहे।

Exit mobile version