Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»इमिग्रेशन और विदेशी नागरिकों से जुड़े चार पुराने कानून होंगे खत्म, आज लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह पेश करेंगे बिल
    Breaking News

    इमिग्रेशन और विदेशी नागरिकों से जुड़े चार पुराने कानून होंगे खत्म, आज लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह पेश करेंगे बिल

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Immigration and Foreigners Bill : गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) आज लोकसभा में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 पेश करेंगे. इसका मकसद भारत में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है. इसके लागू होने के बाद भारत में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की होगी. इस बिल के कानून बनने के बाद इमिग्रेशन और विदेशी नागरिकों से जुड़े चार पुराने कानूनों को खत्म कर दिया जाएगा.

    इस बिल के तहत, इमिग्रेशन अधिकारी के फैसले को अंतिम और बाध्यकारी माना जाएगा. हालांकि पहले भी अधिकारी के पास विदेशियों को भारत में घुसने से रोकने का अधिकार था, लेकिन कानून में ये स्पष्ट नहीं था. अब यह लिखित कानून में होगा. इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 के कानून बनने के बाद भारत के चार पुराने कानून खत्म हो जाएंगे. इनमें फॉरेनर्स एक्ट 1946, पासपोर्ट एक्ट 1920, रजिस्ट्रेशन ऑफ फॉरेनर्स एक्ट 1939 और इमिग्रेशन एक्ट 2000 शामिल हैं.

    Dharmendra pradhan Resign: 36 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद झुकी मोदी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    इस नए बिल में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रुभता को प्राथमिकता देते हुए विदेशी नागरिकों के प्रवेश और उनके अवैध रूप से रहने को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं. अगर किसी व्यक्ति का देश में रहना देश के लिए खतरा बनता है या फिर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में अवैध रूप से नागरिकता लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही किसी व्यक्ति के प्रवेश से भारत के किसी दूसरे देश के साथ संबंध खराब होते है तो उसे देश में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    इस बिल के तहत, अगर वीजा एक्सपायर होने के बाद भारत में विदेशी नागरिक अवैध रूप से रहते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में उन्हें तीन साल तक कैद और तीन लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है. इस बिल में अलग-अलग स्थितियों और उन पर होने वाली सजाओं का भी जिक्र है. अगर कोई व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट या फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में प्रवेश करता है तो उसे पांच साल की कैद या 5 लाख रुपये तक का जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है. अगर व्यक्ति ने पासपोर्ट धोखाधड़ी से प्राप्त किया है और उसके बाद भारत में एंट्री ली तो उसे 2 से 7 साल तक की सजा हो सकती है. ऐसे मामलों में 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Four old laws related to immigration and foreign citizens will be abolished Home Minister Amit Shah will present the bill in Lok Sabha today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Dharmendra pradhan Resign: 36 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद झुकी मोदी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    July 25, 2026

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    July 25, 2026
    Recent Post

    Dharmendra pradhan Resign: 36 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद झुकी मोदी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    July 25, 2026

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    July 25, 2026

    Chaibasa: सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गए झारखंड के तीन व्यक्तियों के शव पहुंचे, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चौथे श्रमिक मैश बारजो का शव आज पहुंचेगा

    July 25, 2026

    CJP Protest: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group