Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»2021 से लेकर अब तक 1423 नक्सली गिरफ्तार, 81 ने किया सरेंडर, 32 एनकाउंटर में मारे गये कार्रवाई को केंद्र ने सराहा
    Crime

    2021 से लेकर अब तक 1423 नक्सली गिरफ्तार, 81 ने किया सरेंडर, 32 एनकाउंटर में मारे गये कार्रवाई को केंद्र ने सराहा

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड सहित देश के अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह सचिव ने नक्सलियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई की समीक्षा की. बैठक में केंद्रीय गृह सचिव ने झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की सराहना की है. मौके पर झारखंड पुलिस की ओर से एडीजी अभियान डॉ संजय आनंद लाठकर ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई का विस्तार से प्रजेंटेशन भी दिया.

    प्रजेंटेशन में एडीजी ने बताया कि वर्ष 2021 से लेकर 15 जुलाई 2024 तक झारखंड पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से अभियान चला कर नक्सलियों के खिलाफ कई महत्वपूर्ण काम किये हैं. इस अवधि में नक्सलियों के 631 हथियार, पुलिस से लूटे गये 137 हथियार, 433 देसी हथियार और 61 रेगुलर हथियार बरामद किये गये. इसके अलावा 37,113 गोली, 1904 आइडी बरामद किये गये.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    उक्त अवधि में 1423 नक्सली गिरफ्तार किये गये. इसमें एक पोलित ब्यूरो मेंबर, एक सेंट्रल कमेटी मेंबर, चार स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर सहित अन्य रैंक के नक्सली शामिल हैं. उक्त अवधि में 81 नक्सलियों को सरेंडर कराया जा चुका है, जबकि 32 नक्सली एनकाउंटर के दौरान मारे गये. वहीं नक्सलियों द्वारा लेवी में वसूले गये 151.58 लाख रुपये जब्त किये गये. इसके अलावा झारखंड के कई इलाके को नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त कराया जा चुका है.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group