Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»G-7 Confrence: इजराइल और ईरान के बीच युद्ध बढ़ने के संकेत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जी-7 छोड़ अमेरिका लौटे
    Breaking News

    G-7 Confrence: इजराइल और ईरान के बीच युद्ध बढ़ने के संकेत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जी-7 छोड़ अमेरिका लौटे

    News DeskBy News DeskJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Washington. इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां जारी जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए. इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने का अंदाजा उस वक्त दुनिया को हुआ जब ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ‘‘सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए. दुनिया भर के नेता पूरे विश्व में अनेक क्षेत्रों में जारी तनाव को कम करने में मदद के विशिष्ट लक्ष्य के साथ जी-7 में एकत्र हुए, लेकिन ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर टकराव के कारण यह बाधित हो गया है। इजराइल ने चार दिन पहले ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए थे.
    शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने चेतावनी दी कि इससे पहले कि ‘बहुत देर हो जाए ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगानी चाहिए.ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेता ‘‘बातचीत करना चाहते होंगे’’ लेकिन उनके पास अपने परमाणु कार्यक्रमों को लेकर सहमति बनाने के लिए 60 दिन थे और फिर भी इजराइली हवाई हमले शुरू होने से पहले वे ऐसा करने में विफल रहे.
    अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें समझौता करना होगा. यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका इस संघर्ष में सैन्य रूप से शामिल होगा ट्रंप ने कहा, मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता.
    अब तक इजराइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम स्थलों को निशाना बनाया है लेकिन वह ईरान के फोर्डो यूरेनियम संवर्धन संयंत्र को नष्ट नहीं कर सका है. यह स्थल जमीन के अंदर काफी गहराई में है और इसे नष्ट करने के लिए इजराइल को 30,000 पाउंड (14,000 किलोग्राम) के ‘जीबीयू-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर’ की आवश्यकता होगी. इजराइल के पास इस स्तर के बमवर्षक नहीं हैं.
    ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सोमवार दोपहर चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!’’ इसके तत्काल बाद ट्रंप ने शिखर सम्मेलन छोड़कर जाने का फैसला किया. सोमवार शाम को जब ट्रंप ने जी-7 के अन्य नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाई, तो उन्होंने केवल इतना कहा, ‘मेरा वापस जाना बेहद जरूरी है. मेजबान देश कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति की मौजूदगी के लिए बहुत आभारी हूं और मैं स्थिति को समझता हूं.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    G-7 Conference: Signs of escalation of war between Israel and Iran US President Trump left G-7 and returned to America
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group