Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi समेत G-7 के नेता इजराइल-ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष और व्यापार युद्ध के साए में कनाडा में जुटे 
    Breaking News

    PM Modi समेत G-7 के नेता इजराइल-ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष और व्यापार युद्ध के साए में कनाडा में जुटे 

    News DeskBy News DeskJune 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Benkuwar. दुनिया की कुछ सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं वाले देशों के नेता कनाडा के रॉकीज में जी-7 की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. यह सम्मेलन इजराइल-ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सहयोगियों तथा प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ लगाए जा रहे उच्च शुल्क से उपजे तनाव के बीच हो रही है.
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कनैनिस्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को यहां पहुंचेंगे. यह एक दशक में उनकी पहली कनाडा यात्रा होगी. प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर वे अपनी यात्रा के दूसरे चरण में साइप्रस से कनाडा पहुंचेंगे.कनाडा में 16-17 जून को होने वाली कनैनिस्किस सभा जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की लगातार छठी भागीदारी है.
    दरअसल, ईरान पर इजराइल के हमले और तेहरान की जवाबी कार्रवाई ने कई वैश्विक नेताओं को हतप्रभ कर दिया है। उनका मानना है कि यह एक अधिक अस्थिर विश्व का नवीनतम संकेत है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने के संबंध में इजराइल द्वारा अमेरिका के समक्ष प्रस्तुत की गई योजना पर हाल में वीटो किया था. अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी और जिससे यह पता चलता है कि इजराइल की योजना कितनी दूर तक की थी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने कहा कि उन्होंने तनाव को कम करने के प्रयासों पर ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ-साथ अन्य वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा की है.
    शिखर सम्मेलन के मेजबान के रूप में, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बैठक के अंत में संयुक्त वक्तव्य या विज्ञप्ति जारी करने की परंपरा को छोड़ने का निर्णय लिया है. अन्य नेता ट्रंप से बात कर उन्हें शुल्क लगाने से रोकने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे. इसलिए इस शिखर सम्मेलन के एकता के प्रदर्शन के बजाय द्विपक्षीय वार्ताओं की श्रृंखला बनने की आशंका है.ट्रंप शिखर सम्मेलन के केंद्र बिंदु में हैं। ट्रंप पूर्व में कनाडा को 51वां राज्य बनाने और ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी दे चुके हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को कनाडा जाने से पहले बेहद प्रतीकात्मक कदम के तौर पर ग्रीनलैंड पहुंचे.
    मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि ग्रीनलैंड की यात्रा इस बात की याद दिलाती है कि पेरिस संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सीमाओं की सुचिता बनाए रखने के सिद्धांतों का समर्थन करता है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र में निहित है. ट्रंप, शिखर सम्मेलन कार्यक्रम शुरू होने से पहले कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. जी-7 का हिस्सा नहीं होने के बावजूद कार्नी ने शिखर सम्मेलन के लिए भारत, यूक्रेन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शीर्ष नेतृत्व को आमंत्रित किया है.
    उम्मीद है कि जी-7 के मुख्य एजेंडे में अमेरिका के शुल्क से बचना सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बना रहेगा. यह पूछे जाने पर कि क्या वह जी-7 में किसी व्यापार समझौते की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं, ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारे पास अपने व्यापार समझौते हैं। हमें बस एक पत्र भेजना है, ‘आपको यह भुगतान करना होगा।’ लेकिन मुझे लगता है कि हम कुछ नए व्यापार समझौते करेंगे.’’
    शिखर सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं और उम्मीद है कि वह ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इससे पहले जेलेंस्की और ट्रंप के बीच अमेरिका में ओवल ऑफिस में मुलाकात हो चुकी है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    G-7 leaders including PM Modi gathered in Canada
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026
    Recent Post

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group