Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Galudih: स्कूल से घर लौट रहे कक्षा चौथी के बच्चे के अपहरण की कोशिश, अपनी सूझबूझ से बच निकला रितेश
Crime

Galudih: स्कूल से घर लौट रहे कक्षा चौथी के बच्चे के अपहरण की कोशिश, अपनी सूझबूझ से बच निकला रितेश

News DeskBy News DeskAugust 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Galudih. गालूडीह के उलदा में बुधवार को स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर जोड़सा जा रहे कक्षा चौथी के विद्यार्थी को पांच लोगों द्वारा अपहरण करने का प्रयास किया गया. हालांकि अपनी सूझबूझ से वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच निकला. मामला सामने आया तो गालूडीह थाना की पुलिस घटना पर छानबीन में जुटी है. जोड़सा पंचायत के खेन्ना टोला निवासी गोपाल महतो और छाया महतो के 11वर्षीय इकलौते पुत्र रितेश महतो न्यू विजडम एकेडमी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है. रोजाना की तरह दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी साइकिल से नहर किनारे होकर घर लौट रहा था. इसी दौरान काले रंग की कार लिए पांच लोग नहर के रास्ते में झाड़ी में छिपे हुए थे.

मुंह को कपड़े से ढंके पांच लोगों द्वारा छात्र रितेश को पकड़ कर वाहन की डिक्की में डाल दिया गया. हालांकि, स्कूल बैग कार की डिक्की में फंस जाने के कारण सही से बंद नहीं हुआ. अपहरणकर्ता द्वारा वाहन स्टार्ट करते ही रितेश ने वाहन से छलांग लगा दी. किसी तरह अपनी साइकिल उठाकर वह भाग निकला. जानकारी होने पर स्थानीय लोग परिवार संग मौके पर पहुंचे तो कोई वाहन या व्यक्ति नहीं मिला. सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया. पुलिस जोड़सा सड़क के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला पर कुछ हाथ नहीं लगा. थाना प्रभारी इंद्रेश ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी. परिवार का किसी से कोई विवाद भी नहीं है, हो सकता है कुछ नशेड़ी प्रवृति के लोग बच्चे को ले जाने का प्रयास किया होगा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. अन्य पहलू से भी जांच कर रही है. अभिभावक अपने बच्चों को अनजान लोगों से दूर व सतर्क रहने के लिए कहे.

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026
Recent Post

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026

‘क्या यही है मंईयां सम्मान?’…विधायक आवास में दुष्कर्म मामले पर चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

November 14, 2026

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group