Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Galudih: घर लौटने की खुशी का रसगुल्ला बना मातम की वजह, रसगुल्ला खाकर युवक की मौत
Headlines

Galudih: घर लौटने की खुशी का रसगुल्ला बना मातम की वजह, रसगुल्ला खाकर युवक की मौत

News DeskBy News DeskAugust 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Galudih.गालूडीह थाना क्षेत्र के पाटमहुलिया गांव में रविवार सुबह एक अजीबो-गरीब घटना घटी. रसगुल्ला ने एक युवक की जान ले ली. यह सुनकर हर कोई हैरत में हैं. दरअसल, पाटमहुलिया निवासी संजीत सिंह के एकलौते पुत्र अमित सिंह (15) का रस गुल्ला खाना काल बन गया. परिजनों से अनुसार वह लेटकर मोबाइल देख रहा था और लेटे-लेटे ही रसगुल्ला खा लिया. इससे रसगुल्ला गले में अटक गया और उसकी सांस बंद हो गयी. हालांकि, युवक दौड़ते हुए घर से बाहर निकाला. उसकी हालत देख कर घर के बाहर बैठे उसके चाचा दौड़े और उसके मुंह में हाथ डालकर आधा रस गुल्ला बाहर निकाला, पर आधा गले में अटका रह गया.

आनन-फानन में परिजन उसे लेकर गालूडीह के निरामय हेल्थ केयर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ सपन महतो ने जांचोपरांत उसे मृतक घोषित कर दिया. इस घटना के उसके पिता संजीत सिंह, मां, बहन और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूरी जानकारी ली, फिर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक अमित सिंह के चाचा प्रदेश में काम करते हैं. आज ही वह अपने गांव लौटे थे. जब घर जा रहे थे तो गालूडीह बाजार से रसगुल्ला लिया था, ताकि परिजनों को खिला सके और घर लौटने की खुशी मना सके. पर घर लौटने की खुशी का रसगुल्ला मातम की वजह बन गया. इसके कारण उसके चाचा भी घटना के बाद सदमे में है.

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026
Recent Post

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group