Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Gambling in Odisha: धन की देवी ‘महालक्ष्मी’ को खुश करने के लिए खेल रहे थे जुआ, 315 गिरफ्तार, 12.98 लाख नकदी समेत तीन कारें जब्त
    Crime

    Gambling in Odisha: धन की देवी ‘महालक्ष्मी’ को खुश करने के लिए खेल रहे थे जुआ, 315 गिरफ्तार, 12.98 लाख नकदी समेत तीन कारें जब्त

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Brahmpur. ओडिशा के गंजम जिले में पिछले दस दिनों में की गई छापेमारी के दौरान कथित तौर पर जुआ खेलने के आरोप में कुल 315 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 12.98 लाख रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 115 मोबाइल फोन, 56 मोटरसाइकिल और तीन कारें भी जब्त की गई हैं.
    उन्होंने बताया कि उड़ीसा जुआ निवारण अधिनियम के तहत 54 मामले दर्ज किये गए हैं.
    गंजम में दशहरे के त्योहार के बाद लोग अक्सर जुआ खेलने में शामिल हो जाते हैं और ऐसी गतिविधियां कुमार पूर्णिमा तक जारी रहती हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जुआ खेलना “कुमार पूर्णिमा के उत्सव का एक हिस्सा है और जिले के लगभग सभी गांवों में कुछ लोग ऐसी गतिविधियों में शामिल होते हैं. दिन में देवी महालक्ष्मी (धन की देवी) की पूजा की जाती है, जबकि लोग त्यौहार की रात में जुआ खेलते हैं. हालांकि ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी होती है.

    बेरहामपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर भगवान साहू ने बताया, ‘‘कई लोगों का मानना ​​है कि इस दिन जुआ खेलने से उन्हें देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है. वे नये कपड़े पहनते हैं और जुआ खेलते हैं. कुमार पूर्णिमा के दिन जिले में इस तरह की गतिविधियां परंपरा के रूप में कई वर्षों से चली आ रही हैं. बेरहामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवन विवेक एम. ने बताया, ‘‘पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में जुआं खेलने पर नकेल कसी है। हम परंपरा के नाम पर जुआ खेलने की इजाजत नहीं दे सकते.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    12.98 lakh cash and three cars seized 315 arrested Gambling in Odisha: Gambling was being done to please goddess of wealth 'Mahalakshmi'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group