Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Gamharia: पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष की हत्या, मारीं छह-सात गोलियां, गंजिया से लौटने के क्रम में घात लगाकर किया हमला, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा-बढ़ा हुआ है अपराधियों का मनोबल
    Crime

    Gamharia: पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष की हत्या, मारीं छह-सात गोलियां, गंजिया से लौटने के क्रम में घात लगाकर किया हमला, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा-बढ़ा हुआ है अपराधियों का मनोबल

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gamharia:. पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति सह सोनू सरदार की शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बडडीह गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. गोली की आवाज सुन घर से निकले लोगों ने मौके से दो स्कूटी पर सवार होकर चार लोगों को भागते देखा, हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पायी.

    सोनू गंजिया गये थे. रात 11 बजे कार से घर लौटते समय घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली मार दी. अपराधियों द्वारा उसके सिर व शरीर पर गोली मारी गयी है. रात एक बजे तक जब स्व सरदार घर नहीं पहुंचे, तो उनकी पत्नी मुखिया पार्वती सरदार ने गंजिया में उनके साथियों को फोन किया. इस दौरान पता चला कि वह रात 11 बजे ही वहां से निकले हैं.

    समारोह स्थल से महज एक किमी की दूरी पर घर होने के बावजूद तीन घंटा में भी घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गयी, तो स्कूल के पास ही कार के अंदर लहूलुहान अवस्था में मृत पाये गये. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. मौके से पुलिस ने सात खोखा बरामद किया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया.

    Tatanagar Railway: जुगसलाई और सीनी में रेलवे केबल काटकर ट्रेन सेवा बाधित करने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार

    घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा स्व सरदार के घर पहुंचे. उन्होंने कहा इस तरह की घटना दर्शाती है कि राज्य में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है. वे घर के पास इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन को भी चुनौती देने का काम कर रहे हैं.

    अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दिया अल्टीमेटम, आज होगा अंतिम संस्कार

    Jharkhand; झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटायी रोक, लंबे समय से चली आ रही कानूनी अड़चन अब खत्म

    घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग प्रशासन से की है. घटना को लेकर भूमिज समाज में आक्रोश है. घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को भूमिज समाज के लोग व विभिन्न दल के कार्यकर्ता गम्हरिया थाना पहुंचे. साथ ही सांकेतिक सड़क जाम करते हुए 48 घंटे में गिरफ्तार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी.

    स्व सरदार के शव का आज अंतिम-संस्कार किया जायेगा. भाजपा नेता रमेश हांसदा ने बताया कि सरायकेला में सिर के जख्म का पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया. इसके बाद एमजीएम भेज दिया गया, हालांकि शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया. उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. रविवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम-संस्कार किया जायेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    attacked while returning from Ganjia former Union Minister Arjun Munda- the morale of criminals has increased Gamharia: Para Teachers Union district president murdered six-seven bullets fired
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway: जुगसलाई और सीनी में रेलवे केबल काटकर ट्रेन सेवा बाधित करने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार

    January 14, 2026

    Jharkhand; झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटायी रोक, लंबे समय से चली आ रही कानूनी अड़चन अब खत्म

    January 14, 2026

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे, बाबूलाल मरांडी की जगह लेंगे, राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन समेत 21 नेताओं ने किया नामांकन

    January 14, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Railway: जुगसलाई और सीनी में रेलवे केबल काटकर ट्रेन सेवा बाधित करने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार

    January 14, 2026

    Jharkhand; झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटायी रोक, लंबे समय से चली आ रही कानूनी अड़चन अब खत्म

    January 14, 2026

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे, बाबूलाल मरांडी की जगह लेंगे, राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन समेत 21 नेताओं ने किया नामांकन

    January 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के उद्योगपति व एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव के अपहरण की आशंका, कांदरबेड़ा में लावारिस मिली कार

    January 14, 2026

    Adityapur: गम्हरिया टायो कॉलोनी में बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से मार डाला, टीजीएस कंपनी के कर्मी थे, हाल ही में लिया था ईएसएस

    January 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group