Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Gamharia: पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो लोग गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
    Breaking News

    Gamharia: पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो लोग गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gamharia. पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति सह सोनू सरदार की शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बडडीह गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. सरायकेला एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने रविवार को सोनू सरदार हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. संभवतः सोमवार को पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि कर सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है.

    यह है मामला
    सोनू शुक्रवार को गंजिया गये थे. रात 11 बजे कार से घर लौटते समय घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली मार दी थी. अपराधियों द्वारा उसके सिर व शरीर पर गोली मारी गयी थी. रात एक बजे तक जब स्व सरदार घर नहीं पहुंचे, तो उनकी पत्नी मुखिया पार्वती सरदार ने गंजिया में उनके साथियों को फोन किया. इस दौरान पता चला कि वह रात 11 बजे ही वहां से निकले हैं. समारोह स्थल से महज एक किमी की दूरी पर घर होने के बावजूद तीन घंटा में भी घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गयी, तो स्कूल के पास ही कार के अंदर लहूलुहान अवस्था में मृत पाये गये. घटना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा स्व सरदार के घर पहुंचे थे. घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग प्रशासन से की थी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    District President of Para Teachers Association Gamharia: Police got a big success in the murder case of Sonu Sardar pistol used in the murder recovered. two people arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group