Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»गम्हरिया जनता मध्य विद्यालय और गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बीच की विवाद को वरीय अधिकारी करेंगे जांच।
Breaking News

गम्हरिया जनता मध्य विद्यालय और गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बीच की विवाद को वरीय अधिकारी करेंगे जांच।

News DeskBy News DeskAugust 12, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

गम्हरिया जनता मध्य विद्यालय और गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बीच की विवाद को वरीय अधिकारी करेंगे जांच।
सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के पूर्व के जनता मध्य विद्यालय और वर्तमान की गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के लेकर ग्रामीण और स्कूल प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद प्रशासनिक गलियारों मेंचर्चा का विषय बना हुआ है । चल रहे विवाद को ग्रामीणों की मांग पर विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा गम्हरिया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री कानन पात्रा से जांच कर रिपोर्ट मांगा गया है। जिसके आलोक में प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी द्वारा स्कूल प्रांगण में बैठक कर जांच किया गया । परंतु बैठक में दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने के कारण बैठक और जांच बेनतीजा रहा। प्राप्त के अनुसार पूर्व के समिति द्वारा राज्यपाल को जमीन दान में दे दिया गया है फिर उसी जमीन को वर्तमान समिति द्वारा गम्हरिया इंग्लिश स्कूल को 10 हजार रुपए वार्षिक पर 45 वर्षों के लिए लीज पर दे दिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या  राज्यपाल को दान दिए जमीन  राज्यपाल से वापस लिया गया है, लिया गया, तो कब लिया गया, अगर नहीं लिया गया तो , राज्यपाल को दान दिया गया जमीन दूसरा व्यक्ति कैसे लीज पर दे सकता है ,जो जांच का विषय बना हुआ है। इस पूरे प्रकरण पर लहर चक्र संवाददाता ने सरायकेला खरसावां के जिला शिक्षा अधीक्षक से जानकारी ली तो जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पहले जनता स्कूल ही था जिसे पूर्व के समिति द्वारा राज्यपाल को जनता स्कूल का जमीन दान में दे दिया गया है अब नए समिति द्वारा जनता स्कूल को  गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के नाम से कर दिया गया है और लीज पर दे दिया गया है ,जो गलत है। क्योंकि पूर्व के जनता स्कूल के समिति द्वारा राज्यपाल को दिए गए जमीन को पुनः नए समिति कैसे दूसरे को बिना राज्यपाल से जमीन वापस लिए लीज पर दे सकती है। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी लिए राज्य के एक अधिकारी से संवाददाता ने जब जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इस मामले की पूरी जानकारी लेकर देने और आवश्यकतानुसार उच्च स्तरीय जांच कराई जाने की भी बातें कहीं,ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। वहीं इस मामले में गम्हरिया जनता इंग्लिश स्कूल के सचिव श्री सुब्रतो राय से लहर चक्र संवाददाता ने जानकारी के लिए संपर्क किया तो श्री सुब्रतो राय ने स्कूल में ही आकर बात करने की बातें कही । संवाददाता द्वारा स्कूल में जाकर सुब्रतो राय से जानकारी ली तो सुब्रतो राय द्वारा बताया गया कि मामला कोर्ट में है इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता देखना अब यह है की पूरे मामले में क्या छनकर जांच में आती है। निष्पक्ष जांच के लिए जिला के वरीय अधिकारी जांच करेंगे या आरडीडी स्तर के अधिकारी जांच करेंगे। इस पूरे मामले की जानकारी के लिए संवाददाता ने आर डी डी कोल्हान से संपर्क करने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी
एके मिश्र

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सरायकेला जिले में SIR-2026 के तहत 34,207 नए मतदाताओं के आवेदन, 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की बैठक
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सरायकेला जिले में SIR-2026 के तहत 34,207 नए मतदाताओं के आवेदन, 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की बैठक

November 2, 2026

HAJIPUR NEWS: पूर्व मध्य रेल में हिंदी के प्रयोग पर जोर, महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगीं, सोनारी की 27 खराब लाइटें भी हुईं दुरुस्त

November 2, 2026
Recent Post

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सरायकेला जिले में SIR-2026 के तहत 34,207 नए मतदाताओं के आवेदन, 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की बैठक

November 2, 2026

HAJIPUR NEWS: पूर्व मध्य रेल में हिंदी के प्रयोग पर जोर, महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगीं, सोनारी की 27 खराब लाइटें भी हुईं दुरुस्त

November 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: श्रीनाथ विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स डे की धूम, पृथ्वीराज प्रधान बने मिस्टर फ्रेशर और सुप्रिया उपाध्याय को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

November 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन की दो भूमिगत खदानों को फाइव स्टार रेटिंग, देश की 15 खदानों में बनाई जगह

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group