Site icon Lahar Chakra

Gamharia: गम्हरिया के श्याम स्टील एंड आयरन कंपनी में इलेक्ट्रिशियन की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

Gamharia. गम्हरिया स्थित श्याम आयरन एंड स्टील कंपनी के इलेक्ट्रिशियन राजेश कुमार शर्मा ( 51) की संदेहास्पद मौत हो गयी. 28 जनवरी को तबियत बिगड़ने के बाद प्रबंधन ने उन्हें गम्हरिया स्थित केएन सिन्हा स्मारक अस्पताल ले गये. जहां स्थिति बिगड़ने पर टीएमएच ले जाया गया. टीएमएच में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को मृतक की बेटी पूर्णिमा शर्मा समेत परिजन टीएमएच पहुंची.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मृतक मूल रूप से जामताड़ा के मिहिजाम का रहने वाला है. मृतक की बेटी पूर्णिमा शर्मा के अनुसार 28 जनवरी की शाम करीब 4.30 बजे पिता से बात हुई थी. वे ठीक थे. उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच के लिये जा रहे हैं. शाम छह बजे पिता के सहकर्मी सोमेन, विक्रम महतो और मैनेजर जयप्रकाश सिंह ने फोन कर बताया कि पिता की तबीयत खराब हो गयी है. पुन: रात आठ बजे कंपनी के मैनेजर जयप्रकाश सिंह ने फोन कर बताया कि पिता की मौत हो गयी है.

Exit mobile version