Site icon Lahar Chakra

हिंसक हुए गांधी के भक्त टाना भगत, 4 साल पुराने जमीन विवाद में 19 लोग घायल

चतरा. पिपरवार में 4 साल पुराने जमीन विवाद की वजह से गांधी के अनुयायी टाना भगत हिंसक हो गए. शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में 19 लोग घायल हो गए. मामला रांची-चतरा सीमा पर स्थित पिपरवार थाना क्षेत्र का है. कल्याणपुर व कारो गांव के सीमांत क्षेत्र में सुबह शुरू हुए जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों की ओर से मारपीट में सरिया, लाठी, कुल्हाड़ी, सावेल, कुदाल, गुलेल आदि का जमकर इस्तेमाल हुआ. किसी का सिर फट गया, तो किसी के हाथ-पैर में चोट लगी है.

टाना भगतों की डगडगिया टोला के रहने वालों के साथ कुल 54 एकड़ 25 डिसमिल गैरमजरुआ जमीन को लेकर 4 वर्ष पुराना विवाद है. टाना भगत उस जमीन पर वर्षों से खेती कर रहे थे. विवाद के बाद तीन वर्षों तक जमीन परती रही. इस बार कल्याणपुर के टाना भगतों जैसी ही ट्रैक्टर से खेत की जुताई प्रारंभ की थोड़ी देर बार विरोधी पक्ष समूह बनाकर वहां पहुंच गये.

Exit mobile version