Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»लघु खनिज पट्टा के लिए आमसभा, पक्ष में 90-विपक्ष में 10 प्रतिशत ग्रामीणों की सहमति
    Headlines

    लघु खनिज पट्टा के लिए आमसभा, पक्ष में 90-विपक्ष में 10 प्रतिशत ग्रामीणों की सहमति

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू. जिले के रामगढ प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के मौजा हिसरा में लघु खनिज पट्टा के लिए उपायुक्त के निर्देश पर तेतरकुआं के पास धुमकुड़िया भवन में शनिवार को आमसभा हुई. इस आमसभा में मुख्य रूप से सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा उपस्थित थीं. अध्यक्षता नावाडीह के मुखिया दयानंद प्रसाद ने की. पक्ष में 90-विपक्ष में 10 प्रतिशत ग्रामीणों ने सहमति दी.

    मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास, पंचायत समिति सदस्य पिंकी सोरेन, पंचायत सेवक मनीष कुमार सिंह, थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और हिसरा एवं नावाडीह के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

    आमसभा में माइंस खुलने और नहीं खोलने को लेकर जमकर हंगामा हुआ. अधिकतर लोग माइंस खुलने के पक्ष में थे, जबकि विरोध करने वालों की संख्या कम थी. नावाडीह और हिसरा के कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे थे. खुलने का समर्थन करने के पीछे रोजगार मिलने की संभावना थी.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    आमसभा के दौरान सदर एसडीओ ने पक्ष और विपक्ष के लोगों को हाथ खड़े कर समर्थन देने और नहीं देने की बात कही. एसडीओ ने कहा कि आमसभा की वीडियोग्राफी करायी जा रही है. पक्ष और विपक्ष को काउंट कर निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि मौजा हिसरा के थाना 89 खाता नंबर 20, 36, 63 एवं 4 एवं प्लॉट 198, 200, 238, 243 व 240 में 5.89 एकड़ जमीन पर पत्थर खनन के लिए लघु खनीज पट्टा निर्गत करना है. उन्होंने बताया कि आमसभा में 300 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है.

    माइंस का विरोध क्यों

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    आमसभा में माइंस का खुलकर विरोध किया गया. विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले नावाडीह में माइंस खुला था, लेकिन वह आबादी वाले क्षेत्र से काफी दूर था. इस बार आबादी से सटकर माइंस खोला जा रहा है. पत्थर तोड़ने के क्रम में ब्लास्ट से उनके मकान गिर जायेंगे. दीप्ति निकेतन मिशन स्कूल से सटे माइंस होने के कारण डस्ट पड़ने से बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा. सुरक्षित माहौल खराब हो जायेगा. गाड़ियों के आने जाने से दुर्घटना की संभावान बनेगी. प्रदूषण का खतरा बढ जायेगा. विरोध में दीप्ति निकेतन स्कूल से रैली निकाली जा रही थी, लेकिन उसे प्रशासन ने रोक दिया. ग्रामीणों के विरोध पर एसडीओ ने कहा कि घर से माइंस की दूरी नियमानुसार हो, इसके लिए नापी करायी जायेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    90 percent in favor and 10 percent of villagers agreed against it General meeting for minor mineral lease RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group