Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»घाटशिला : कोलकाता से सैलानियों को लेकर नेतरहाट जा रही बस पलटी, टाटा-घाटशिला मार्ग जाम
    Crime

    घाटशिला : कोलकाता से सैलानियों को लेकर नेतरहाट जा रही बस पलटी, टाटा-घाटशिला मार्ग जाम

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    घाटशिला. बुधवार को भोर 3.15 बजे घाटशिला थाना क्षेत्र के तामाकपाल स्थित भटाईजोड़ नाले की पुलिया पर एक टूरिस्ट बस (डब्लूबी 19एफ 8132) के रेलिंग तोड़ते हुए पलटने से अफरा-तफरी मच गई. बस में सवार 60 यात्री कोलकाता से नेतरहाट पिकनिक मनाने जा रहे थे. इस दुर्घटना में दर्जनों यात्रियों को चोट आई, जबकि चालक समेत कुछ को गंभीर चोट लगी.

    घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत यात्रियों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. घबराए यात्री दुर्घटना के बाद ट्रेन के जरिए वापस कोलकाता लौट गए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    कैसे हुआ हादसा : बस के चालक मो. निजामुद्दीन ने बताया कि पुल से पहले सड़क पर गड्ढे और असमतल सतह की वजह से बस अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित बस पुल के रेलिंग से टकराई और पलट गई. हादसे में बस चालक और सहायक को गंभीर चोट आई. बस पलटने के कारण जमशेदपुर जाने वाली एक लेन पूरी तरह से बंद हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाने का प्रयास शुरू कर दिया है. चालक मो. निजामुद्दीन और सहायक बाकी बिल्ला को सिर व हाथ में गंभीर चोट आई है. वहीं, अन्य यात्रियों को मामूली चोट लगी, जिससे किसी प्रकार की बड़ी हानि टल गई.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    सड़क की खराब हालत के कारण हुआ हादसा : चालक और स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और पुल के पहले असमतल सतह के कारण हादसा हुआ. घटना ने सड़क और पुल की खराब स्थिति की ओर ध्यान खींचा है. स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद प्रशासन से सड़क की मरम्मत और पुलिया की रेलिंग को मजबूत करने की मांग की है. दुर्घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatshila: A bus carrying tourists from Kolkata to Netarhat overturned on a culvert breaking the railing several passengers injured
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group