Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatshila by-election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, बढ़ गये 4456 मतदाता, जानें DC ने क्या कहा?
    Breaking News

    Ghatshila by-election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, बढ़ गये 4456 मतदाता, जानें DC ने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आगामी उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है. सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद रहीं. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुरूप 2 सितंबर 2025 को प्रारंभिक निर्वाचक नामावली जारी की गई थी. इसके बाद 2 से 17 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की गईं, जिनका निपटारा 25 सितंबर तक किया गया. प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 सितंबर को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया है.

    प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार फॉर्म-6 के तहत नए मतदाता नामांकन के 5325 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 5171 को स्वीकार किया गया. फॉर्म-7 में नाम विलोपन के लिए 750 आवेदन आए, जिनमें से 715 मान्य पाए गए. वहीं फॉर्म-8 के अंतर्गत 3677 सुधार संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3645 स्वीकृत किए गए.

    अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, अब घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता पंजीकृत हैं, जो प्रारंभिक सूची की तुलना में 4456 अधिक हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,24,899 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,30,921 है, जबकि तृतीय लिंग के 3 मतदाता दर्ज हैं. इस दौरान पुरुष मतदाताओं में 1.29 प्रतिशत और महिला मतदाताओं में 2.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    विशेष श्रेणियों में विदेशी मतदाता 1, दिव्यांगजन मतदाता 2,735 और सेवा मतदाता 368 हैं। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 16,178 नए मतदाता शामिल हुए हैं, जिससे यह वर्ग 21.57 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है. वहीं 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 629 है.
    लैंगिक अनुपात 1048 तक सुधर गया है, जो पहले 1038 था, जबकि ईपी रेशियों (इलेक्टोरल पापुलेशन) 63.84 दर्ज किया गया है, जो पहले 62.73 था.

    उपायुक्त ने कहा कि 18–19 वर्ष के मतदाताओं की बढ़ती संख्या लोकतंत्र के प्रति युवाओं की जागरूकता और सहभागिता का प्रतीक है. साथ ही दिव्यांग और सेवा मतदाताओं की सटीक पहचान चुनाव आयोग की समावेशी और पारदर्शी प्रक्रिया को सुदृढ़ करती है. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अंतिम सूची में अपना नाम, पता और विवरण जांचें और किसी भी त्रुटि के पाए जाने पर शीघ्र सुधार के लिए आवेदन करें. उपायुक्त ने यह भी कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है. जिला प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आगामी चुनाव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4456 voters increased Ghatshila by-election: Final voter list published for Ghatshila assembly by-election Ghatshila by-election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित know what DC said? जानें DC ने क्या कहा? बढ़ गये 4456 मतदाता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group