Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Rajbhawan: चंपाई की जगह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने ली मंत्री पद की शपथ, पहली बार कैबिनेट में हुए शामिल

Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की जगह पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को राजभवन में  मंत्री पद की शपथ ली. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे.

रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. पार्टी ने उन्हें जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी पहले से सौंप रखी है. रामदास पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं.

चंपाई आज भाजपा में होंगे शामिल

चंपाई सोरेन आज 2 बजे रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे. कार्यक्रम में खुद झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा शामिल होंगे. शिवराज और हिमंत बिस्वा सरमा, चंपाई सोरेन को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे.

Exit mobile version