


Ghatsila.धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां गांव के ही 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. बच्ची के पिता की शिकायत पर धालभूमगढ़ थाना में मामला दर्ज करने किया गया है. दरअसल, बच्ची घर के बाहर आग ताप रही थी.
उसी समय आरोपी उसे बहला फुसलाकर झाड़ी की ओर ले गया, जहां उसके साथ ज्यादती की. इधर, जब बच्ची लापता हुई, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन के बाद बच्ची बांस की झाड़ी की ओर से रोते हुए और दर्द से कराहते हुए निकली.परिजन सोमवार रात को ही दर्द से कराह रही बच्ची को इलाज के लिए एक निजी डॉक्टर के पास ले गए. बच्ची की हालत और दुष्कर्म की जानकारी होने के बावजूद, डॉक्टर ने पुलिस को सूचना नहीं दी और केवल प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को घर भेज दिया.



