Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला में 2,55,823 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक, 13 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है जिला प्रशासन की तैयारी?
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला में 2,55,823 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक, 13 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है जिला प्रशासन की तैयारी?

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भारत निर्वाचन आयोग ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है. 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 अक्टूबर तक चलेगी. 22 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 24 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. 11 नवंबर को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा. वहीं 14 नवंबर को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. यहां 11 नवंबर को मतदान होगा जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित कोआपरेटिव कालेज को स्टॉन्ग रूम बनाया गया है. सभी ईवीएम यहीं रखे जाएंगा और 14 नवंबर को मतगणना भी कालेज में होगी.निर्वाचन कार्य के लिए कुल 15 कोषांग बनाये गए हैं.

    चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर ये है योजना
    चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. क्रिटिकल बूथों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने से रोकथाम के लिए नकद, शराब, उपहार, ड्रग्स के अवैध परिवहन एवं असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए 16 चेकनाका बनाए जाएंगे. जिसमें इंटर स्टेट 10, इंटर डिस्ट्रिक्ट 5 तथा शहरी क्षेत्र में 1 चेकनाका शामिल हैं. फरार अभियुक्तों के धरपकड़ के लिए अभियान चलाते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी. लाइसेंसी आर्म्स का सत्यापन कराते हुए जमा लिया जाएगा. साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के रोकथाम के लिए भी सघन अभियान चलाया जाएगा. घाटशिला उपचुनाव में फोर्स के अलावा ड्रोन से भी मॉनिटरिंग की जाएगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    घाटशिला में 300 बूथों पर 2,55,823 मतदाता करेंगे वोट
    घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 300 बूथों पर 2,55,823 मतदाता वोट करेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार, नामांकन शुरू होने से 10 दिन पहले तक मतदाता बन सकते हैं. इस चुनाव में 218 लोकेशन में 300 बूथ बनाए गए हैं. मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं, जिसमें सभी बूथों पर अंदर बाहर कैमरा लगाए जायेंगे और केन्द्रीय बलों की तैनाती की जायेगी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    13 से नामांकन प्रक्रिया शुरू 55 823 voters will elect their MLA in Ghatsila 823 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक Ghatsila By Election: 2 Ghatsila By Election: घाटशिला में 2 know what is the preparation of the district administration? nomination process starts from 13th जानें क्या है जिला प्रशासन की तैयारी?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group