


Ghatsila. घाटशिला उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गयी है. भाजपा, झामुमो समेत सभी दल तैयारियों में जुटे हैं. बाबूलाल मरांडी ने रविवार को घाटशिला में विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं संग बैठक की. जिसमें चुनावी रणनीति तैयार की गई. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई मौजूद थे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की घाटशिला में उपचुनाव होना है, जिसकी तैयारी कर रहे है. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश था.
इस विधानसभा में सात मंडल है. सातों मंडलों में सम्मेलन होगा. इसकी तैयारी हो रही है. ये चुनाव झारखंड को बचाने के लिए लड़ा जाएगा. अपराधियों, भ्रष्टाचारियों व लूट-खसोट से झारखंड को बचाया जाएगा. झारखंड को लुटने से बचाने के लिए चुनाव लड़ा जाएगा. उम्मीदवार के सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ये केंद्रीय चुनाव समिति तय करेगी. भाजपा व्यक्ति आधारित पॉलिटिकल पार्टी नहीं है. ये पार्टी आधारित कार्यकर्ता आधारित है.



