Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और झामुमो के सोमेश आज करेंगे नामांकन, सीएम समेत BJP-JMM के दिग्गज नेताओं का लगेगा जमावड़ा
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और झामुमो के सोमेश आज करेंगे नामांकन, सीएम समेत BJP-JMM के दिग्गज नेताओं का लगेगा जमावड़ा

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. भाजपा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था. यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. इस सीट से उन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने पर सोरेन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का आभार व्यक्त किया.

    सोरेन ने कहा कि वह शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. यह सीट 15 अगस्त को नई दिल्ली में रामदास सोरेन के निधन के बाद से खाली थी. भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उनकी प्रथमिकता शिक्षा, स्वास्थ, बुनियादी ढांचा, सड़क और युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना है. बाबूलाल सोरेन 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रामदास सोरेन से हार गए थे. झामुमो ने बुधवार को पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में झामुमो की सभा
    सीएम हेमंत सोरेन भी झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरेंगे.17 अक्टूबर को घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में झामुमो की नामांकन सभा होगी. इस नामांकन सभा में सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे. सीएम हेमंत के अलावा पार्टी के बड़े नेता मौके पर मौजूद रहेंगे

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    मऊभंडार फुटबॉल मैदान में भाजपा की सभा
    भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा कि 17 अक्तूबर को भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद विद्युत वरण महतो विभिन्न विधानसभा से आए प्रचार करने हमारे विधायक उपस्थित रहेंगे. नामांकन पत्र सभा मऊभंडार फुटबॉल मैदान में रखा गया है. सभा के समाप्त होने के बाद सभी कार्यकर्ता अनुमंडल कार्यालय के लिए रवाना होंगे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और झामुमो के सोमेश आज करेंगे नामांकन Ghatsila By-Election: BJP candidate Babulal Soren and JMM's Somesh will file their nominations today for the Ghatsila by-election with a gathering of prominent leaders. दिग्गज नेताओं का लगेगा जमावड़ा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group