


Jamshedpur. घाटशिला उप चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेजी से शुरू हो गई है. गुरुवार को को ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया. उनके साथ सीनियर एसपी पियूष पांडेय व सिटी एसपी भी थे. अधिकारियों ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, कर्मियों के ठहराव और मतगणना केंद्र की संरचना से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया. उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. मतदाता सूची के अद्यतन, मतदान केंद्रों की सुविधाओं और कर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं. विधान सभा उपचुनाव में कोऑपरेटिव कॉलेज एक प्रमुख केंद्र रहेगा.
यहीं से ईवीएम मशीनों की डिस्पैच होगी और मतदान के बाद जमा लिया जाएगा. मतगणना की प्रक्रिया भी इसी परिसर में संपन्न होगी.
मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्वाचन कार्यों के संपादन का निर्देश दिया गया.
इस दौरान सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, डीटीओ श्री धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.



