Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव में पुरुषों से पांच प्रतिशत अधिक महिला मतदाताओं की भूमिका अहम, सत्तारूढ़ दल JMM को ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर भरोसा
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव में पुरुषों से पांच प्रतिशत अधिक महिला मतदाताओं की भूमिका अहम, सत्तारूढ़ दल JMM को ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर भरोसा

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. घाटशिला उपचुनाव दिलचस्प होने वाला है. यहां चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दल महिला मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां उनकी संख्या पुरुषों से लगभग पांच प्रतिशत अधिक है. घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र में 2,56,252 मतदाताओं में से 1,31,180 महिलाएं और 1,25,078 पुरुष हैं. राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अपनी सबसे लोकप्रिय पहल ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर भरोसा कर रहा है.

    वहीं, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के साथ महिलाओं का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है और राज्य में ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं’ को उजागर कर रही है.पिछले साल शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को 2,500 रुपये प्रति माह की सहायता मिलती है. इस योजना को एक प्रमुख कारक माना जा रहा है, जिसने कथित तौर पर झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को 2024 के विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने में मदद की.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा कि राज्य के आदिवासी इलाकों में महिला मतदाताओं की संख्या आमतौर पर पुरुषों की तुलना में अधिक होती है. कुमार ने कहा, ‘हमारे अवलोकन के अनुसार, आदिवासी बहुल क्षेत्रों में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा पुरुषों की तुलना में अधिक है. इसके अतिरिक्त, इन क्षेत्रों में लिंगानुपात महिलाओं के अनुकूल है. घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    झामुमो विधायक रामदास सोरेन के 15 अगस्त को निधन के कारण घाटशिला सीट के लिए उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था. राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो ने रामदास के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को इस उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है.घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. उपचुनाव के लिए 300 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव में पुरुषों से पांच प्रतिशत अधिक महिला मतदाताओं की भूमिका अहम Ghatsila By-Election: Five percent more women voters than men play an important role in the Ghatsila by-election the ruling party JMM is confident of the 'Maiyaan Samman Yojana' सत्तारूढ़ दल JMM को 'मईयां सम्मान योजना' पर भरोसा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group