Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे, मुसाबानी में व्यापारियों के लेकर दिए गए बयान पर जतायी आपत्ति
    Breaking News

    Ghatsila By Election: झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे, मुसाबानी में व्यापारियों के लेकर दिए गए बयान पर जतायी आपत्ति

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila. झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से मुसाबानी में व्यापारियों के लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे राज्य के व्यापारियों से माफी मांगे. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यापारियों से माफी मांगे. मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुसाबनी की सभा में व्यापारियों के खिलाफ जो आपत्तिजनक बयान दिया, वह अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक है.

    साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन जी को किसने यह अधिकार दिया है कि वे झारखंड के मेहनती, ईमानदार और समाजसेवी व्यापारियों को बार-बार गालियां दें और उनका अपमान करें. मुख्यमंत्री का यह बयान पूरे व्यापारी समाज का अपमान है। यह सत्ता के अहंकार से भरा हुआ वक्तव्य है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने कहा कि झारखंड के व्यापारी वर्ग ने हमेशा समाज की सेवा की है. चाहे कोरोना काल की कठिन परिस्थितियां रही हों या रोजमर्रा की आर्थिक चुनौतियां. जब राज्य सरकार सोई हुई थी, तब व्यापारी गरीबों को राशन, दवा, मास्क और छाता तक उपलब्ध करा रहे थे. ऐसे सेवा भावी वर्ग के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग बेहद शर्मनाक है.
    आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन जी को व्यापारी समाज से तुरंत माफी मांगनी चाहिए. यदि मुख्यमंत्री की ओर से माफी नहीं मांगी गई, तो झारखंड के व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    साहू ने आरोप लगाया कि वर्तमान की झारखंड सरकार में बालू, कोयला, लोहा और जमीन की लूट मची हुई है. 500 का बालू 5000 में बिक रहा है, माफियाओं के संरक्षण में यह सब हो रहा है. हेमंत सोरेन जी के संरक्षण में बालू-कोयला और जमीन की चोरी का कारोबार फल-फूल रहा है. आदिवासी-मूलवासी की जमीनें प्रशासन और पुलिस की मदद से लूटी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा पर यह आरोप लगाना कि पार्टी व्यापारियों की है, हास्यास्पद है. क्योंकि व्यापारी समाज वही वर्ग है, जो रोजगार सृजन से लेकर गरीबों की मदद तक हर स्तर पर समाज को आगे बढ़ाता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila By Election: झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे घाटशिला Ghatsila By-Election: Jharkhand BJP Working President Aditya Sahu lashed out at Hemant Soren objecting to the statement made regarding traders in Musabani. मुसाबानी में व्यापारियों के लेकर दिए गए बयान पर जतायी आपत्ति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group