Jamshedpur. जयराम कुमार महतो के नेतृत्व वाली जेकेएलएम ने झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. जेकेएलएम उम्मीदवार मुर्मू ने कहा कि वह पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की मौजूदगी में 21 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. जयराम को टाइगर महतो के नाम से भी जाना जाता है. मुर्मू ने झामुमो और भाजपा प्रत्याशियों का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि घाटशिला सीट पर बाहरी लोग मैदान में हैं. राजग उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले से ताल्लुक रखते हैं, जबकि झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर से आते हैं.
घाटशिला अनुमंडल के मूल निवासी मुर्मू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को एक स्थानीय व्यक्ति की जरूरत है, जो लोगों की नब्ज को टटोल सके और उनकी समस्याओं को हल करने का इरादा रखता हो. भौतिकी में स्नातकोत्तर मुर्मू के पास बीएड की डिग्री भी है. उन्होंने बताया कि वह घाटशिला में एक कोचिंग सेंटर का संचालन कर रहे हैं. कहा जाता है कि जेएलकेएम ने 2024 के विधानसभा चुनावों में झारखंड के बोकारो, रामगढ़, गोमिया, धनबाद और गिरिडीह क्षेत्र में कई सीटों पर राजग और अन्य गठबंधनों का खेल बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाई थी.

त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार
घाटशिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार जताए जा रहे हैं. जेकेएलएम ने रामदास मुर्मू पर भरोसा जताया है, जो 2024 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें केवल 8092 वोट हासिल हुए थे. वहीं, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है, जबकि झामुमो ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को टिकट दिया है.
घाटशिला सीट अगस्त में विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हो गई थी. इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा.

calling BJP and JMM candidates outsiders Ghatsila By Election : JLKM उम्मीदवार घाटशिला सीट पर बिगाड़ सकते हैं खेल Ghatsila By-Election: JLKM candidate may spoil the game in Ghatsila seat staking his claim जता रहे अपनी दावेदारी भाजपा और झामुमो के उम्मीदवार को बताया बाहरी