


Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रचार की कमान संभाली है. सीएम ने इसकी शुरुआत सोमवार को मुसाबनी के कुईलीसुता मैदान में चुनावी सभा ने कर दी है. सीएम यहां 8 ननंबर तक लगातार प्रचार करेंगे और उनके साथ कई जगहों पर स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन मंच साझा करेंगी. गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को घाटशिला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. 8 नंवबर तक सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन की लगतार चुनावी रैली है. इसके साथ ही झामुमो का रोड शो और नुक्कड़ सभा का भी कार्यक्रम तय है.
पार्टी की ओर से न सिर्फ जनसभाओं का कार्यक्रम जारी किया गया है.
सीएम के साथ कल्पना सोरने की सभा से पार्टी यहां निवर्तमान विधायक रामदास सोरेन की छवि और सहानुभूति लहर के सहारे चुनावी नैया को पार लगाने के प्रयास में जुटी है. पार्टी ने इसे ‘मिशन घाटशिला विजय’ नाम दिया है. झामुमो की रणनीति स्पष्ट है कि आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत पकड़ में रखना. सीएम मुसाबनी, धालभूमगढ़, दामपाड़ा और घाटशिला के विभिन्न हिस्सों में सभाएं करेंगे। दूसरी ओर कल्पना सोरेन गालूडीह के आंचलिक मैदान से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी. वे मऊभंडार से मुसाबनी तक रोड शो करेंगी.



