Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election JMM: घाटशिला उपचुनाव के लिए झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने किया नामांकन, सीएम रहे मौजूद, इन मुद्दों के साथ किया जीत का दावा?
    Breaking News

    Ghatsila By Election JMM: घाटशिला उपचुनाव के लिए झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने किया नामांकन, सीएम रहे मौजूद, इन मुद्दों के साथ किया जीत का दावा?

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. घाटशिला उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. मतदान 11 नवंबर को होगा. वोटों की गिनती 14 नवंबर को है. उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक हलचल तेज रही. शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सोमेश सोरेन ने अपना नामंकन दाखिल किया. दोपहर करीब 2:00 बजे झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी नेताओं व समर्थकों के साथ घाटशिला अनुमंडल कार्यालय पहुंचे.

    सीएम सोरेन व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महतो की मौजूदगी में उन्होंने पर्चा दाखिल किया. बाहर आने के सोमेश सोरेन ने अपने जीत सुनिश्चित बताई. घाटशिला सीट स्थानीय झामुमो विधायक व राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन के बाद खाली हुई है. इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा मे स्व. रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    जानें क्या हैं मुद्दे
    पहली बार चुनाव मैदान में उतरे झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन अपने पिता और शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करने को अपना लक्ष्य बता रहे हैं. घाटशिला सीट पर उपचुनाव रामदास के निधन के कारण कराया जा रहा है. झामुमो के उम्मीदवार सोमेश ने  बताया कि घाटशिला के लिए मेरी प्राथमिकता मेरे पिता (रामदास सोरेन) के अधूरे सपनों को साकार करना है. वे हमेशा घाटशिला को एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित करने की बात करते थे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

     उन्होंने बताया कि पूर्वी भारत के पहले जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव पहले ही मंजूर हो चुका है और अगर वह चुनाव जीतते हैं, तो गालूडीह में इसका निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की दिशा में काम करेंगे. सोमेश ने कहा कि बाबा अपने क्षेत्र में मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज खोलने को लेकर बेहद उत्साहित थे. इससे न केवल रोजगार के अवसर सृजित होंगे, बल्कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी. उन्होंने दावा किया कि घाटशिला के तांबे क्षेत्र में कामगारों का पलायन सबसे बड़ी समस्या है. सोमेश ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार तांबे की खदानों के पट्टे के नवीनीकरण पर काम कर रही है. तांबे की खदानों के फिर से शुरू होने से युवाओं का पलायन रुकेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    claimed victory with these issues? CM was present Ghatsila By Election JMM: JMM candidate Somesh Soren filed nomination for Ghatsila by-election Ghatsila By Election JMM: घाटशिला उपचुनाव के लिए झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने किया नामांकन इन मुद्दों के साथ किया जीत का दावा? सीएम रहे मौजूद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group