Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»बिहार विस चुनाव के साथ हाे सकता है घाटशिला उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी
    Headlines

    बिहार विस चुनाव के साथ हाे सकता है घाटशिला उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला से विधायक रहे रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली है. अब इस सीट पर उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सूत्रों की मानें तो अगर सबकुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक चला, तो इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव के साथ की जा सकती है.

    भारत निर्वाचन आयोग ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार के मुताबिक यह पुनरीक्षण 1 जुलाई 2025 को अर्हता तिथि मानकर किया जाएगा. यानी इस तारीख तक जो भी व्यक्ति 18 वर्ष का हो चुका है, वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकता है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जाएगा. जिन केंद्रों में 1200 से ज्यादा मतदाता हैं, उन्हें पुनर्गठित कर सुविधा बढ़ाने की कोशिश की जाएगी. यह कार्य 28 अगस्त तक पूरा किया जाना है. इसके बाद 2 सितंबर को मतदाता सूची का प्रारूप जारी किया जाएगा. नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां 2 से 17 सितंबर तक ली जाएंगी. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 सितंबर 2025 को होगा.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ था. उन्हें 2 अगस्त को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया गया था. वे झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री थे. उनके निधन के कारण खाली हुई घाटशिला सीट पर संवैधानिक प्रावधानों के तहत छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है. इसी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Election Commission has started preparations Ghatsila by-election may be held along with Bihar assembly elections RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group