Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला विस उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 21 अक्टूबर तक चलेगी, इस हफ्ते BJP और JMM कर सकते हैं उम्मीदवार के नाम की घोषणा
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला विस उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 21 अक्टूबर तक चलेगी, इस हफ्ते BJP और JMM कर सकते हैं उम्मीदवार के नाम की घोषणा

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ हो गई. एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया, ‘ घाटशिला उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई. नामांकन पत्र पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है. सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपचुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं और इस सप्ताह वे अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकते हैं.

    रामदास सोरेन ने 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र, भाजपा के बाबूलाल सोरेन को हराकर तीसरी बार यह सीट जीती थी.रामदास ने पहली बार 2009 में यह सीट जीती थी। हालांकि 2014 में वह भाजपा के लक्ष्मण टुडू से यह सीट हार गए थे लेकिन 2019 में उन्होंने इस पर जीत हासिल की थी.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    2.55 लाख मतदाता डालेंगे वोट
    झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (62) का 15 अगस्त को नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो जाने के कारण घाटशिला सीट रिक्त हुई है. घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र में 2.55 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.30 लाख महिला मतदाता हैं. रांची में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के लिए 218 स्थानों पर कुल 300 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती के साथ ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां की जाएंगी.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    21 अक्टूबर तक चलेगी BJP and JMM may announce candidate's name this week Ghatsila By Election: घाटशिला विस उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू Ghatsila By-Election: Nomination process begins for Ghatsila assembly by-election will continue till October 21 इस हफ्ते BJP और JMM कर सकते हैं उम्मीदवार के नाम की घोषणा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group