Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, आखिरी दिन JLKM के रामदास मुर्मू समेत 10 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, आखिरी दिन JLKM के रामदास मुर्मू समेत 10 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उम्मीदवार रामदास मुर्मू सहित 10 उम्मीदवारों ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के निवर्तमान विधायक एवं राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के 15 अगस्त को निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हो गई थी.

    झामुमो ने इस सीट से दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को मैदान में उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को उपचुनाव के लिए फिर से उम्मीदवार बनाया है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बाबूलाल सोरेन 2024 के विधानसभा चुनावों में रामदास सोरेन से हार गए थे, जबकि जेएलकेएम के रामदास मुर्मू तीसरे स्थान पर रहे थे.
    मुर्मू के अलावा मंगलवार को घाटशिला (अनुसूचित जनजाति) सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में बसंत कुमार टोपनो, मनोज कुमार सिंह, विक्रम किस्कू, रामकृष्ण कांति महाली, मालती टुडू, विकास हेम्ब्रम (सभी निर्दलीय), आपकी विकास पार्टी के दुखी राम मार्डी, भारत आदिवासी पार्टी के पंचानन सोरेन और राष्ट्रीय सनातन पार्टी के मंगल मुर्मू शामिल हैं.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    अब तक कुल 17 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
    इस उपचुनाव के लिए 13 अक्टूबर को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के बाद से अब तक कुल 17 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को होगी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है. इस सीट के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 candidates including Ramdas Murmu of JLKM filed nomination papers on the last day Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और झामुमो के सोमेश आज करेंगे नामांकन Ghatsila By-election: Nomination process complete for Ghatsila by-election आखिरी दिन JLKM के रामदास मुर्मू समेत 10 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group