Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Ghatsila By Election Result Round 3: घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, राउंड 3 में JMM के सोमेश सोरेन, BJP के बाबूलाल से 7541 वोटों से आगे, देखें किसे कितने वोट मिले?
Breaking News

Ghatsila By Election Result Round 3: घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, राउंड 3 में JMM के सोमेश सोरेन, BJP के बाबूलाल से 7541 वोटों से आगे, देखें किसे कितने वोट मिले?

News DeskBy News DeskNovember 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur घाटशिला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है. मतगणना जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई. तीसरे राउंड की मतगणना के बाद JMM के सोमेश सोरेन, BJP के बाबूलाल से 7541 वोटों से आगे चल रहे हैं. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो को अब तक 16110 वोट मिले हैं. वहीं बाबूलाल सोरेन को 8569 वोट मिले हैं.

इस विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था. पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ)-सह-उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई. उसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई. इस सीट से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सोमेश चंद्र सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र) के बीच है. सोमेश झामुमो विधायक रामदास सोरेन के पुत्र हैं, जिनके 15 अगस्त को निधन के बाद उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था.
*मतगणना- राउंड 03*
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा-8569
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 16110
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -157
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 60
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-5278
6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-60
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-39
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-31
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-106
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 114
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 66
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-212
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 306
14. NOTA- 505

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026

UPI लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group