Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: सुदेश महतो का CM पर तंज; घाटशिला में झामुमो की हार तय देख हताशा में अनर्गल बयान दे रहे हेमंत सोरेन, सांसद विद्युत वरण भी झामुमो सरकार पर जमकर गरजे
    Breaking News

    Ghatsila By Election: सुदेश महतो का CM पर तंज; घाटशिला में झामुमो की हार तय देख हताशा में अनर्गल बयान दे रहे हेमंत सोरेन, सांसद विद्युत वरण भी झामुमो सरकार पर जमकर गरजे

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila. आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि घाटशिला विधानसभा में झामुमो की हार तय है. हताशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एनडीए प्रत्याशी के बारे में अनर्गल बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि झामुमो घाटशिला की धरती पर शहीद पूर्व सांसद सुनील महतो और निर्मल महतो की शहादत को भी भूल गया है. एनडीए प्रत्याशी के बारे में सीएम का बयान पूरे महागठबंधन की सोच को दर्शाता है. सुदेश महतो शनिवार को बाघुड़िया में सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झामुमो ने किसी भी चुनावी सभा में न तो शहीद सुनील महतो का नाम लिया गया, न ही उनके शहादत स्थल पर कोई श्रद्धांजलि दी गई. जिस पार्टी ने अपने ही शहीद सांसद के प्रति कर्तव्य नहीं निभाया, वह झारखंडी अस्मिता की बात करने का नैतिक अधिकार खो चुका है. उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने अपने कार्यकाल में शहीदों के सम्मान, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और पारदर्शिता पर पूर्णतः असफलता दिखाई है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि यह सरकार जनता की भावनाओं के प्रति जवाबदेह नहीं रही है. न शिक्षा पर ध्यान, न रोजगार पर कोई योजना. केवल वोट की राजनीति और झूठ के सहारे शासन चलाया जा रहा है. उन्होंने घाटशिला की जनता से अपील करते हुए कहा कि यह शहादत और संघर्ष की धरती है. यहां का हर परिवार झारखंड आंदोलन की भावना से जुड़ा है. अब समय आ गया है कि घाटशिला के मतदाता बदलाव का प्रतीक बनें और एनडीए समर्थित प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाकर झारखंड में नई सोच और नए नेतृत्व को आगे लाएं. इस दौरान पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, बंगाल विधायक बानेश्वर महतो, मांडू विधायक निर्मल महतो, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी मौजूद थे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    frustrated by JMM's imminent defeat in Ghatsila Ghatsila By Election: सुदेश महतो का CM पर तंज; घाटशिला में झामुमो की हार तय देख हताशा में अनर्गल बयान दे रहे हेमंत सोरेन Ghatsila By-Election: Sudesh Mahto taunts CM; Hemant Soren makes irrelevant statements; MP Vidyut Baran also lashes out at the JMM government. सांसद विद्युत वरण भी झामुमो सरकार पर जमकर गरजे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group