Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला में ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट; JMM नेता बोले- बिहार में सीट बंटवारा विवाद का घाटशिला उपचुनाव पर असर नहीं
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला में ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट; JMM नेता बोले- बिहार में सीट बंटवारा विवाद का घाटशिला उपचुनाव पर असर नहीं

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila.झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) के भीतर हुए हालिया घटनाक्रम का 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह सीट झामुमो विधायक और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जिनका 15 अगस्त को नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था.

    सोरेन झामुमो की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के अध्यक्ष भी थे. पार्टी ने उपचुनाव के लिए उनके बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है. उनका मुकाबला भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बाबूलाल सोरेन से है, जो 2024 के विधानसभा चुनाव में दिवंगत मंत्री से हार गए थे. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने बाबूलाल मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, जो पिछले चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे. शुक्रवार को निर्दलीय उम्मीदवार विक्रम किस्कू द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद एक महिला सहित कुल 13 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

     झामुमो प्रवक्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने झारखंड के राजस्व, पंजीकरण और भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन की पत्नी सुरजमणि सोरेन और गठबंधन नेताओं के साथ कहा कि ‘इंडिया’ एकजुट है और सोमेश सोरेन की “ऐतिहासिक जीत” के लिए काम कर रहा है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    बिहार में सीट बंटवारे को लेकर विवाद के बारे में पूछे जाने पर सारंगी ने कहा, बिल्कुल, हम एकजुट हैं और इस उपचुनाव में राजग के खिलाफ एक ताकत के रूप में लड़ रहे हैं. बिहार के घटनाक्रम का घाटशिला में हमारी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने हालांकि कहा कि पार्टी घाटशिला उपचुनाव के बाद बिहार के घटनाक्रम की समीक्षा करेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila By Election: घाटशिला में ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट; JMM नेता बोले- बिहार में सीट बंटवारा विवाद का घाटशिला उपचुनाव पर असर नहीं Ghatsila By-Election: The "India" alliance is united in Ghatsila; JMM leader says the seat-sharing dispute in Bihar will not affect the Ghatsila by-election.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group