Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला में थमा भोंपू का शोर, सीमाएं सील, कल होगा मतदान, जानें क्या है तैयारी?
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला में थमा भोंपू का शोर, सीमाएं सील, कल होगा मतदान, जानें क्या है तैयारी?

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila . घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार की अवधि नौ नवंबर की शाम पांच बजे समाप्त हो गयी. 11 नवंबर की सुबह सात बजे से इस सीट पर वोट डाले जायेंगे. तब तक प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे. हालांकि, उनको किसी तरह की बैठक, सभा या रैली करने की अनुमति नहीं है. मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 2,55,823 मतदाता (1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिला) कुल 300 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे. उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से वेबकास्टिंग करेगा. विधानसभा क्षेत्र व सीमाओं पर बनाये गये चेकपोस्ट पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी. 14 नवंबर को मतगणना के बाद विजेता घोषित किया जायेगा.

    इधर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान का अवसर सुनिश्चित कराना है. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी बूथों की वेबकास्टिंग के जरिए रियल-टाइम निगरानी की जाएगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मतदान कार्य में 1200 से अधिक कर्मियों की तैनाती
    मतदान कार्य में 1200 से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है। ये सभी दल 10 नवंबर को को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर स्थित डिस्पैच सेंटर से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे. क्षेत्र के 186 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिन पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए 30 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जा रहे हैं, जो मतदान प्रक्रिया की करीबी निगरानी करेंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    चुुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 10 कंपनियां तैनात की जा रही हैं. किसी भी बाहरी गड़बड़ी को रोकने के लिए अंतरराज्यीय और अंतर-जिला सीमाएं 72 घंटे पहले से सील कर दी गई हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila By Election: The noise of the horn has stopped in Ghatsila Ghatsila By Election: घाटशिला में थमा भोंपू का शोर know what are the preparations? the borders have been sealed voting will take place tomorrow कल होगा मतदान जानें क्या है तैयारी? सीमाएं सील
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group