Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से 300 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू, @9 बजे तक का ये है आंकड़ा
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से 300 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू, @9 बजे तक का ये है आंकड़ा

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila. घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में मंगलवार सुबह 7 बजे से सभी 300 मतदान केंद्रों पर ससमय शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो चुका है. बूथ पर मतदाताओं की कतार है. सुबह 9 बजे तक 17. 33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ घाटशिला श्रीमती यूनिका शर्मा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

    झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने बताया कि वेबकास्टिंग के माध्यम से सीईओ, डीईओ एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से निगरानी कर रहे हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा कंट्रोल रूम से वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदानों केंद्रों की गतिविधि पर निगरानी की जा रही है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे शुरू हो गया है. और यह शाम पांच बजे समाप्त होगा. सीईओ ने कहा कि मतदान दलों को सोमवार को उनके केंद्रों पर भेज दिया गया है और वे शाम तक कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे. झामुमो विधायक रामदास सोरेन का 15 अगस्त को निधन हो गया था जिसके कारण रिक्त हुई घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है.

    कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं. उन्होंने कहा, निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वेबकास्टिंग के जरिए उन पर नजर रखी जा रही है. उपचुनाव में 1.31 लाख महिलाओं सहित 2.56 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतगणना 14 नवंबर को होगी. कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    हालांकि मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भाजपा उम्मीदवारों के बीच होने की संभावना है. सत्तारूढ़ झामुमो ने उपचुनाव के लिए रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है. उपचुनाव के लिए कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें तीन पूर्णतः महिलाओं के लिए, दो दिव्यांगजनों के लिए तथा एक का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    @9 बजे तक का ये है आंकड़ा Ghatsila By Election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर अधिकारियों ने की हाईलेवल मीटिंग Ghatsila By-Election: Voting for the Ghatsila Assembly by-election began at 7 am at 300 polling stations here are the figures till 9 am.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group